ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ईरान पर हमले के विरोध में अमेरिका में भारतीय छात्रा की हत्या, गोली मारी

टेक्सस विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम डेविस ने कैंपस के छात्रों को एक ईमेल में शान की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह एक ऐसी छात्रा थीं जो 'दुनिया को बदलने की तैयारी कर रही थीं।'

 सविता शान सविता शान / Savitha Shan/via LinkedIn

अमेरिका के टेक्सस में युद्ध की प्रतिक्रिया में ईरान का प्रतीक चिह्न पहने एक व्यक्ति ने गोलीबारी करते हुए भारतीय मूल की छात्रा को एक अन्य छात्र के साथ मार डाला। अमेरिकी अधिकारियों ने ऑस्टिन में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में मारे गए दो लोगों में से एक के रूप में सविता शान की पहचान की। इस गोलीबारी में 14 अन्य लोग घायल भी हुए थे। 

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर सेनेगल का एक आप्रवासी था, जिसने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट और 'अल्लाह की संपत्ति' लिखी हुई शर्ट पहन रखी थी। संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के कार्यवाहक विशेष एजेंट एलेक्स डोरान ने कहा कि 53 वर्षीय हमलावर नडियागा डियाग्ने के 'आतंकवाद से संबंध' होने के संकेत मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध से दहल रहा मिडिल ईस्ट

अमेरिका और इजरायल द्वारा शनिवार को ईरान पर बमबारी शुरू करने के बाद आतंकवाद के डर से पूरे अमेरिका में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि उन्होंने आतंकवाद रोधी और खुफिया टीमों को हाईअलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

टेक्सस विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम डेविस ने कैंपस के छात्रों को एक ईमेल में शान की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह एक ऐसी छात्रा थीं जो 'दुनिया को बदलने की तैयारी कर रही थीं।' उन्होंने उसे 'प्यार करने वाले माता-पिता की बेटी' और 'कई लोगों की वफादार दोस्त' बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी इस भयानक खबर से दुखी हैं और हम उसे हमेशा याद रखेंगे।

टेक्सास विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन ने बताया कि एक दोस्त के अनुसार वह 21 साल की थी और ऑस्टिन में पली-बढ़ी थी। लिंक्डइन पर शान ने पोस्ट किया था कि वह ऑस्टिन स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और प्रबंधन सूचना प्रणाली में दोहरी स्नातक की डिग्री हासिल कर रही है और इस साल स्नातक होने की उम्मीद है।

उसने लिखा था कि वह ऑस्टिन तमिल संगम में स्वयंसेवक थी। उसने स्टिकर बेचने वाला एक ई-कॉमर्स व्यवसाय, सनफ्लेक स्टिकर्स भी शुरू किया था। उसने प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स और ऑफिस सप्लाई के बड़े रिटेलर स्टेपल्स में इंटर्नशिप की थी।

गोलीबारी के बारे में बताते हुए ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने कहा कि रविवार तड़के डायग्ने ने अपनी कार एक बीयर गार्डन के बाहर खड़ी की और उसके आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से गोली चलाई। वह कार से बाहर निकला और राहगीरों पर राइफल से फायरिंग करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया।

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?