ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत-US ट्रेड वॉर का अंत: डायमंड और ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए ‘गोल्डन एरा’ की शुरुआत

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में नया अध्याय खुलेगा।

 इंटरनेशनल डायमंड इंस्टीट्यूट (IDI) के चेयरमैन दिनेश नवाडिया इंटरनेशनल डायमंड इंस्टीट्यूट (IDI) के चेयरमैन दिनेश नवाडिया / image provided

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे ट्रेड तनाव के खत्म होने के संकेत मिल गए हैं। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 25 फीसदी (कुल प्रभावी 50 फीसदी) से घटाकर 18 फीसदी किए जाने के फैसले को भारत की डायमंड और ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इस कदम से खास तौर पर सूरत की हीरा इंडस्ट्री और देश के ज्वेलरी सेक्टर में नई उम्मीद जगी है।

ट्रेड डील के तहत जहां अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में बड़ी कटौती की है, वहीं भारत भी अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर्स को चरणबद्ध तरीके से ज़ीरो करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में नया अध्याय खुलेगा।

इंटरनेशनल डायमंड इंस्टीट्यूट (IDI) के चेयरमैन दिनेश नवाडिया ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और धैर्यपूर्ण रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में अमेरिकी टैरिफ के कारण हीरा-ज्वेलरी सेक्टर का एक्सपोर्ट 40 से 50 फीसदी तक गिर गया था, जिससे उद्योग पर गहरा असर पड़ा।

यह भी पढ़ें- भारत-US ट्रेड डील से बढ़ी भारत की वैश्विक मोलभाव ताकत, विशेषज्ञों की मुहर

उद्योग जगत का मानना है कि टैरिफ में कमी से भारतीय हीरे और आभूषण अमेरिकी बाजार में फिर से प्रतिस्पर्धी बनेंगे, जिससे एक्सपोर्ट में तेज़ी आएगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
 “अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाना भारत के लिए बड़ी जीत है। इससे डायमंड और ज्वेलरी इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिलेगी। यह प्रधानमंत्री मोदी की रणनीतिक समझ और मजबूत नेतृत्व का नतीजा है।”

ट्रेड डील के तहत भारत अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर के सामान की खरीद करेगा, जिसमें ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि उत्पाद, कोयला और अन्य सेक्टर शामिल हैं। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह समझौता न सिर्फ भारत-अमेरिका ट्रेड वॉर के अंत का संकेत है, बल्कि भारतीय ज्वेलरी और डायमंड इंडस्ट्री के लिए एक नए ‘गोल्डन एरा’ की शुरुआत भी साबित हो सकता है।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।



Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?