ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रवासी दिवस: क्यूपर्टिनो-भुवनेश्वर की साझेदारी से बढ़ेगा सांस्कृतिक आदान-प्रदान

18वां प्रवासी भारतीय दिवस कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो और ओडिशा के भुवनेश्वर के बीच बढ़ते रिश्तों की एक नई मिसाल बनने जा रहा है। इस आयोजन में क्यूपर्टिनो भुवनेश्वर सिस्टर सिटी इनिशिएटिव की अध्यक्ष रीना राव शामिल होंगी।

रीना राव / Courtesy Photo

ओडिशा का भुवनेश्वर, जो कैलिफॉर्निया के क्यूपर्टिनो की सिस्टर सिटी है, में 8 से 10 जनवरी तक 18वां प्रवासी दिवस का आयोजन होने वाला है। भारत के सैन फ्रांसिस्को स्थित महावाणिज्य दूतावास ने रीना राव को प्रवासी दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। रीना राव, क्यूपर्टिनो भुवनेश्वर सिस्टर सिटी इनिशिएटिव (CBSCI) की सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं। प्रवासी भारतीय दिवस (PBD), जो हर दो साल में एक बार होता है, दुनिया भर में रहने वाले प्रवासी भारतीयों (NRI) की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाता है। 

रीना राव ने कहा, 'प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने की तैयारी करने के साथ मैं सिस्टर सिटी पहलों के लिए सरकारी और कॉरपोरेट समर्थन के महत्व पर जोर देना चाहूंगी। ये कार्यक्रम पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं।'

रीना राव हाल ही में क्यूपर्टिनो की मेयर शीला मोहन के साथ भुवनेश्वर गई थीं। भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास और मेयर शीला मोहन ने दोनों शहरों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चा की। फोकस प्रौद्योगिकी, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर था। क्यूपर्टिनो में Apple का मुख्यालय होने और प्रौद्योगिकी का केंद्र होने के कारण, दोनों मेयरों ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा को इन क्षेत्रों में सहयोग से कैसे फायदा हो सकता है। 

क्यूपर्टिनो और भुवनेश्वर को आधिकारिक तौर पर 2012 में सिस्टर सिटी घोषित किया गया था। इसके लिए क्यूपर्टिनो के तत्कालीन मेयर गिल्बर्ट वोंग और भुवनेश्वर के मेयर अनंत नारायण जेना ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

राव ने हाल ही में क्यूपर्टिनो की मेयर शीला मोहन के साथ भुवनेश्वर की यात्रा की थी। / Courtesy Photo

क्यूपर्टिनो भुवनेश्वर सिस्टर सिटी इनिशिएटिव:

दोनों शहर एक-दूसरे की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। हाई स्कूल के छात्रों के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक कला आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से शैक्षिक पहल होती है। उदाहरण के लिए, यूथ लीडरशिप समिट यंग लीडर्स के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है। यह समिट प्रतिभागियों को आवश्यक नेतृत्व और पेशेवर विकास कौशल से लैस करता है। क्यूपर्टिनो के निवासियों द्वारा कोनार्क महोत्सव - हेरिटेज इंडिया मेला, यूएस-इंडिया वर्चुअल संगोष्ठी और ओडिशा दिवस समारोह जैसे सामुदायिक कार्यक्रम सालाना मनाए जाते हैं। पारंपरिक हथकरघा और शिल्प सहित पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

रीना राव कहती हैं, 'हमारी पहल को अनोखा बनाने वाली बात इसका समावेशी दृष्टिकोण है। हम ओडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय से परे, भारतीय और अमेरिकी दोनों समुदायों की भागीदारी का स्वागत करते हैं।' राव ने आगे कहा कि इस व्यापक जुड़ाव ने दोनों शहरों के नागरिकों के बीच मजबूत, मैत्रीपूर्ण संबंध और स्वस्थ सहयोग स्थापित करने में मदद की है। 

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2025:

18वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन 2025 का थी है 'विकसित भारत में प्रवासी का योगदान'। 'विकसित भारत @2047' पहल का लक्ष्य है कि 2047 में अपनी आजादी के शताब्दी वर्ष तक भारत एक विकसित देश बन जाए। रीना राव कहती हैं कि पांच पूर्ण सत्रों की योजना है और इनमें शामिल होने का वह इंतजार कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे लोगों से मिलेंगी और संबंध बनाएंगी जिससे सिस्टर सिटी पहल को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है पर्यटन:

इस साल के प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को ओडिशा सरकार के सतत पर्यटन और जिम्मेदार सामुदायिक जुड़ाव के प्रयासों का अनुभव करने का मौका मिलेगा। राव धौली शांति स्तूप - अहिंसा को समर्पित एक स्मारक, प्राचीन खंडगिरि-उदयगिरि गुफाएं और शांत डायमंड ट्रायंगल बौद्ध सर्किट के दौरे में शामिल होने का इंतजार कर रही हैं। भव्य कोणार्क सूर्य मंदिर, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है, राज्य की समृद्ध विरासत और स्थापत्य कला को प्रदर्शित करता है।राव ने कहा कि यह समारोह यात्रियों के बीच वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान, शांति और आपसी समझ को बढ़ावा देने का अवसर देगा।

रो खन्ना के साथ रीना राव। / Courtesy Photo

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in