ADVERTISEMENTs

Repairify CEO: श्रीसु सुब्रह्मण्यम बने रिपेयरिफाई के नए सीईओ

रिपेयरिफाई ने पिछले साल ऑटो ग्लास और मरम्मत के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी रही। कंपनी नए सीईओ श्रीसु सुब्रह्मण्यम को केमिकल इंजीनियरिंग में लंबा अनुभव है। उन्होंने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है।

श्रीसु सुब्रह्मण्यम /

टेक्सास स्थित प्रमुख ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी कंपनी रिपेयरिफाई ने श्रीसु सुब्रह्मण्यम को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। श्रीसु ने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। इससे पहले वे ओपनलेन (NYSE: KAR) में संचालन के ईवीपी और सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अध्यक्ष के पद पर रहे। श्रीसु सुब्रह्मण्यम के रिपेयरिफाई सीईओ बनाए जाने से कंपनी के अधिक ग्रोथ की उम्मीद की जार रही है।  

रिपेयरिफाई ने पिछले साल ऑटो ग्लास और मरम्मत के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी रही। कंपनी नए सीईओ श्रीसु सुब्रह्मण्यम को केमिकल इंजीनियरिंग में लंबा अनुभव है। उन्होंने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। इससे पहले वे भारत के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. (ऑनर्स) किया था। श्रीसु के पास बड़े पैमाने पर व्यावसायिक परिवर्तनों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रांड वैल्यू बनाने का एक लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है।

हाल ही में उन्होंने ओपनलेन (NYSE: KAR) में संचालन के ईवीपी और सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जहां वे कार्यकारी समिति के सदस्य थे। श्रीसु ने पहले Ingram Micro में इंजीनियरिंग के वैश्विक उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जो 30 से अधिक देशों में संचालित Fortune 100 वैश्विक तकनीकी वितरक है। उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला समाधान व्यवसाय का विस्तार करने, नए राजस्व स्रोत स्थापित करने और Ingram Micro के वैश्विक स्तर पर विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

इसके अलावा उन्होंने BrightPoint Americas के COO और Orchard Group और Career Education Corporation (NASDAQ: CECO) के साथ नेतृत्व के पद शामिल हैं, जहां उन्होंने $1B की खरीद और आपूर्ति की डील में अहम रोल निभाया। 

श्रीसु ने सेवा व्यवसाय, अंतर्राष्ट्रीय विस्तार और व्यवसाय परिवर्तन, प्रौद्योगिकी और साइबर सुरक्षा में उद्यम-व्यापी पहलों का नेतृत्व किया। इससे पहले, वे ADESA (2018-2022) के मुख्य परिचालन अधिकारी थे। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान ADESA के डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व किया, 2022 में ADESA U.S. को Carvana को बेचने की डील में उनकी अहम भूमिका रही। 

यह भी पढ़ें: पेंसिल्वेनिया में बड़ा सड़क हादसा, 2 भारतीय छात्रों की मौत, 1 अन्य घायल
 

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

//