ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

यूरोप की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी, शेंगेन वीजा के नियम हुए आसान

शेंगेन वीसा 90 दिन के लिए जारी किया जाने वाला शॉर्ट स्टे वीजा होता है। यह वीजा शेंगेन क्षेत्र में आने वाले 29 यूरोपीय देशों में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति देता है। यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के लिए नए नियमों को मंजूरी दे दी है।

भारतीयों के लिए शेंगेन वीजा पर 29 यूरोपीय देशों में आना-जाना आसान हो जाएगा।  / Image : @EUAmbIndia

यूरोप की यात्रा करने के इच्छुक भारतीयों के लिए खुशखबरी है। यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के लिए पांच साल की वैलिडिटी वाले मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा नियम लागू कर दिए हैं। इससे 29 यूरोपीय देशों में जाना आसान हो सकेगा। 

यूरोपीय यूनियन ने 18 अप्रैल को भारतीय नागरिकों के लिए मल्टीपल एंट्री वीज़ा जारी करने के विशिष्ट नियमों को मंजूरी दे दी है, जो अब तक लागू मानक वीज़ा नियमों की तुलना में ज्यादा अनुकूल हैं।



ईयू की तरफ से बयान में कहा गया है कि वीजा की नई कास्केड रिजीम के तहत ऐसे भारतीय नागरिक जिन्होंने पिछले तीन वर्षों के अंदर दो वीज़ा लिए हों और उनका वैध रूप से इस्तेमाल किया हो, तो अब उन्हें दो साल के लिए दीर्घकालिक, मल्टीपल एंट्री वाला शेंगेन वीज़ा जारी किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, अगर पासपोर्ट की पर्याप्त वैधता बची हुई है तो दो साल के वीजा के बाद पांच साल का वीजा दिया जा सकता है। यूरोपीय संघ का कहना है कि वीज़ा की वैधता अवधि के दौरान वीज़ा-मुक्त नागरिकों के बराबर यात्रा के अधिकार प्राप्त होंगे। 

बता दें कि शेंगेन वीसा 90 दिन के लिए जारी किया जाने वाला शॉर्ट स्टे वीजा होता है। यह वीजा शेंगेन क्षेत्र में आने वाले 29 यूरोपीय देशों में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति देता है।

अब तक, तीन साल में दो बार वीजा लेना पड़ता था लेकिन नए नियमों के मुताबिक, भारतीयों को मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिल सकेगा। इससे वीजा में लगने वाला खर्च के अलावा मशक्कत भी बचेगी। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in