ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया में चमकेंगे भारतीय गहने, इस नामी कंपनी ने खोला शोरूम

यह पहला भारतीय इंटरनैशनल जूलरी ब्रांड है जिसने ऑस्ट्रेलिया में संचालन शुरू किया है। कंपनी अब तक 13 देशों में अपने 340 शोरूम खोल चुकी है।

सिडनी में जूलरी शोरूम का उद्घाटन मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली ने किया। / X @AusDHCIndia

भारत के मशहूर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ब्रांड ने अब ऑस्ट्रेलिया में भी आगाज कर दिया है। कंपनी ने सिडनी में आधिकारिक रूप से अपना पहला शोरूम खोल दिया है। यह पहला भारतीय इंटरनैशनल जूलरी ब्रांड है जिसने ऑस्ट्रेलिया में संचालन शुरू किया है। 

मालाबार कंपनी के लिहाज से देखें तो अब तक वह 13 देशों में अपने शोरूम खोल चुकी है। उसके दुनिया भर में अब 340 शोरूम हो चुके हैं। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, मध्य पूर्व, एशिया और यूरोप में उसकी उपस्थिति है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in