ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत में रोजगार देने में छोटे बिजनेस आगे, एक साल में 1.1 करोड़ से अधिक नौकरियां दीं

भारत में मैन्यूफैक्चरिंग, ट्रेड और सर्विसेज जैसे कई सेक्टरों ने इस साल बंपर नौकरियां दी हैं।

 रोजगार देने में लघु उद्योगों की अहम भूमिका है।  रोजगार देने में लघु उद्योगों की अहम भूमिका है। / Image : Reuters

भारत में नई नौकरियां पैदा करने में लघु उद्योग काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट में बताया गया कि मैन्यूफैक्चरिंग, ट्रेड और सर्विसेज जैसे कई सेक्टरों ने इस साल बंपर नौकरियां दी हैं।  

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023-24 में मैन्यूफैक्चरिंग, व्यापार और सर्विस सेवाओं सहित छोटे भारतीय व्यवसायों ने लगभग 120.6 मिलियन नौकरियां दी हैं। पिछले साल इस अवधि में ऐसी नौकरियों की संख्या 109.6 मिलियन थी।

आंकड़ों में बताया गया है कि छोटे मैन्यूफैक्चरिंग बिजनेस की अनुमानित संख्या 2023/24 में बढ़कर 20.15 मिलियन हो गई जो कि 2022/23 में 17.83 मिलियन थी। अगर विनिर्माण, व्यापार और सेवाओं से जुड़े ऐसे कुल व्यवसायों की संख्या देखी जाए तो यह एक साल पहले के 65 मिलियन से बढ़कर 73.4 मिलियन हो गई है।

सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव सौरभ गर्ग ने वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि ये आंकड़े अक्टूबर 2023 से लेकर सितंबर 2024 के बीच किए गए सर्वेक्षण के आधार पर प्रदान किए गए हैं। 

सचिव सौरभ गर्ग का कहना था कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अनिगमित गैर-कृषि क्षेत्र अहम भूमिका होती निभाते हैं और रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इन क्षेत्रों में छोटे मैन्यूफैक्चरिंग, ट्रेड और अन्य सेवाओं से जुड़े सेक्टर शामिल होते हैं। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?