ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ईगल्स से हटने के बाद लॉस एंजिल्स Rams ने शॉन देसाई को दी यह जिम्मेदारी

पिछले साल दिसंबर के मध्य में देसाई को ईगल्स के मुख्य कोच निक सिरियानी द्वारा हटा दिया गया था। बताया गया है कि 40 वर्षीय भारतीय अमेरिकी देसाई को उनके खराब प्रदर्शन के कारण हटाया गया था। देसाई ने कोचिंग की शुरुआत टेंपल से 2006 में शुरू की थी।

लॉस एंजिल्स Rams ने फिलाडेल्फिया ईगल्स के पूर्व डिफेंसिव कोऑर्डिनेटर शॉन देसाई को हायर किया है। / @bmirhashemi

लॉस एंजिल्स Rams ने फिलाडेल्फिया ईगल्स के पूर्व डिफेंसिव कोऑर्डिनेटर शॉन देसाई को हायर किया है। पिछले साल दिसंबर के मध्य में देसाई को ईगल्स के मुख्य कोच निक सिरियानी द्वारा हटा दिया गया था। बताया गया है कि 40 वर्षीय भारतीय अमेरिकी देसाई को उनके खराब प्रदर्शन के कारण हटाया गया था। लेकिन देसाई की प्रतिभा को देखते हुए लॉस एंजिल्स Rams ने उन्हें बतौर सीनियर डिफिंसिव कोऑर्डिनेटर के पद पर जॉइनिंग दी है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उस हार की वजह से देसाई और मुख्य कोच निक सिरियानी के बीच निजी रिश्ते को झटका लगा था। दोनों के बीच टीम के संचालन को लेकर विचारों में काफी अंतर था। बता दें कि ईगल्स का सीजन 10-1 से शुरू होने के बाद ढह गया। टीम ने अपने अंतिम सात मैचों में से छह गंवा दिए और डिफेंस टीम के संघर्षों का एक बड़ा कारण था। हालांकि ईगल्स ने ओवरटाइम में उस गेम को 37-34 से जीता था। इसके बाद दो सीधे एकतरफा हार से उन्हें नुकसान हुआ। इसके बाद निक और देसाई के बीच टीम के संचालन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। सिरियानी कर्मचारियों और देसाई के बीच अधिक सहयोग चाहते थे।

देसाई ने कोचिंग की शुरुआत टेंपल से 2006 में शुरू की थी। उन्होंने पांच सीजन तक टीम के स्पेशल कोच और डिफेंसिव असिस्टेंट के रूप में काम किया। वहीं 2010 में वे 27 साल की उम्र में कॉलेज फुटबॉल टीम के कोऑर्डिनेटर बने। देसाई मियामी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे। वे 2011 में बोस्टन कॉलेज के स्पेशल कोच भी रहे। 2009 और 2010 में स्कूल में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम करते हुए शिक्षा प्रशासन में अपनी डॉक्टरेट पूरी की।

साल 2021 में देसाई को फुटबॉल टीम शिकागो बीयर्स की डिफेंसिव के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। इस तरह से वह नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में यह पद संभालने वाले भारतीय मूल के पहले नागरिक बन गए थे।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in