ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

US-रूस शिखर वार्ता का भारत ने किया स्वागत, यूक्रेन में शांति की उम्मीद

भारत ने ट्रम्प और पुतिन के बीच हुई शिखर वार्ता का स्वागत किया है।

 भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। / X

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त 2025 को अलास्का में होने वाली बैठक का भारत ने स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार-बार दिए गए संदेश — 'यह युद्ध का युग नहीं है' की भावना इस वार्ता में झलकती है।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, 'अमेरिका और रूस के बीच 15 अगस्त को अलास्का में बैठक पर बनी सहमति का भारत स्वागत करता है। यह बैठक यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने का मौका देती है।'

यह भी पढ़ें- ट्रम्प को ‘थैंक यू’ बोलो, भारतवंशी कारोबारी आशा मोटवानी की भारत को सलाह

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस मुलाकात को बहुप्रतीक्षित बैठक बताया और कहा कि यह 'ग्रेट स्टेट ऑफ अलास्का' में होगी। वहीं, क्रेमलिन ने कहा कि दोनों नेता यूक्रेन संकट का दीर्घकालिक शांतिपूर्ण समाधान तलाशने पर चर्चा करेंगे, जिसे चुनौतीपूर्ण लेकिन जरूरी प्रक्रिया माना जा रहा है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?