ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय और अमेरिकी सीईओ के रवैये पर उद्यमी शुभ अग्रवाल की पोस्ट से छिड़ी बहस

शुभ अग्रवाल ने बताया कि पिछले छह महीनों में उन्होंने उन कई संस्थापकों और सीईओ से संपर्क किया, जिनसे वे प्रेरित थे।

उद्यमी शुभ अग्रवाल / Shubh Agrawal via LinkedIn

न्यूयॉर्क स्थित टेक कंपनी Valley के हेड ऑफ ग्रोथ और उद्यमी शुभ अग्रवाल की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर तीखी बहस छेड़ दी है। अग्रवाल ने भारतीय और अमेरिकी सीईओ द्वारा सलाह मांगने वालों के प्रति दिखाए जाने वाले व्यवहार में अंतर को लेकर सवाल उठाया और लिखा— “भारतीय फाउंडर्स और उनके ईगो का क्या मामला है?”

शुभ अग्रवाल ने बताया कि पिछले छह महीनों में उन्होंने उन कई संस्थापकों और सीईओ से संपर्क किया, जिनसे वे प्रेरित थे। इस दौरान उन्हें यह महसूस हुआ कि भारतीय संस्थापकों और विदेशों में काम कर रहे फाउंडर्स के “ईगो लेवल” में बड़ा अंतर है।

यह भी पढ़ें- जॉन बार्टलेट के समर्थन में उतरीं प्रोफेसर ख्याति जोशी, चुनावी वीडियो में बनीं अभियान की मजबूत आवाज

अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए अग्रवाल ने दो अलग-अलग बातचीत के उदाहरण साझा किए। पहली बातचीत एक ऐसे भारतीय फाउंडर से थी, जिन्हें उन्होंने पॉडकास्ट में देखा हुआ बताया और जिनकी कंपनी का सालाना राजस्व करीब 40 मिलियन डॉलर है। अग्रवाल के अनुसार, जब उस फाउंडर को यह पता चला कि Valley प्लेटफॉर्म का कोई फ्री एक्सेस नहीं है और प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करना होगा, तो वह नाराज हो गया। आरोप है कि उस फाउंडर ने गुस्से में Valley की फाउंडिंग टीम को अपमानजनक शब्दों में संबोधित किया और प्रोडक्ट को “बेकार” बताया।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in