अभिषेक बच्चन / X@Abhishek
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रिकेट के प्रति लगाव हमेशा से चर्चा में रहा है और इसी जुनून के चलते वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) से भी जुड़े हुए हैं। वह को-फाउंडर के तौर पर इस लीग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक पल बताया।
अभिषेक बच्चन ने कहा कि ETPL को लेकर रेस्पॉन्स काफी अच्छा मिल रहा है। हमने छठी टीम के तौर पर डबलिन गार्डियंस का ऐलान किया है। इस लीग में अब कुल छह टीमें हो चुकी हैं, जिनमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम शामिल हैं। यहां सभी शहरों में क्रिकेट को लेकर काफी उत्साह है।
अभिषेक बच्चन ने कहा कि डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। उनको टीम से जोड़ना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। जिस दिन उनसे बातचीत शुरू हुई, उन्होंने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सभी चर्चाएं और मीटिंग्स बेहद सहज रही।
अभिषेक ने आगे कहा कि 'मुझे राहुल द्रविड़ की यह बात काफी पसंद आई कि वह सिर्फ बिजनेस पहलू पर नहीं, बल्कि क्रिकेट की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। उनके लिए खिलाड़ियों की क्वालिटी और खेल का स्तर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम जानते थे कि उनका फोकस क्रिकेट पर होगा। मैं उन्हें ईटीपीएल में मालिक के रूप में पाकर बहुत खुश हूं।
ETPL के खिलाड़ियों को लेकर भी अभिषेक बच्चन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 'बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी आईपीएल के बाहर नहीं खेल सकते, इसलिए ETPL में भारतीय खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी लेकिन दुनियाभर के कई बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ी इस लीग से जुड़े हैं, जो इसे एक मजबूत टूर्नामेंट बनाते हैं। यह समय बेहद रोमांचक होगा।
क्रिकेट और ओलंपिक को लेकर अपनी राय रखते हुए अभिषेक ने कहा कि यह खेल के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। अगर क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनता है तो यह पूरी दुनिया में इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। खासकर भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट को लेकर जो दीवानगी है, वह ओलंपिक जैसे मंच पर और भी बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login