ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जेनिफर राजकुमार सिटी एंड स्टेट मैगजीन की अग्रणी महिलाओं की सूची में

अमेरिका में रहने वाले लाखों भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों के लिए राजकुमार की दिवाली मुहिम किसी तोहफे से कम नहीं है।

 राजकुमार इस वर्ष की विशिष्ट सम्मानित महिला हैं।  राजकुमार इस वर्ष की विशिष्ट सम्मानित महिला हैं। / Image : X@JeniferRajkumar

सिटी एंड स्टेट पत्रिका ने न्यूयॉर्क असेंबली सदस्य जेनिफर राजकुमार को अपनी 'अबव एंड बियॉन्ड: वुमन' सूची के उन अग्रणी लोगों में शामिल किया है जो राज्य में बदलाव ला रहे हैं। पत्रिका ने कहा कि अग्रणी महिलाओं का अद्भुत समूह न्यूयॉर्क में केंद्रीय स्थान ले रहा है और इसमें मैनहट्टन मूल निवासी, मिडवेस्टर्न ट्रांसप्लांट, आजीवन अपस्टेटर्स और अप्रवासी शामिल हैं।
 



पत्रिका का कहना है कि नेताओं, गैर-लाभकारी नायकों, वकीलों और सांस्कृतिक रूप से प्रभावशाली लोगों की अगली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल होने के अलावा वे भी 'सी-सूट में पुरानी सीमाओं को तोड़ रहे हैं और कितनी ही जगहों पर शीर्ष पर हैं। 

सिटी एंड स्टेट ने राजकुमार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि राजकुमार इस वर्ष की विशिष्ट सम्मानित महिला हैं। इसलिए क्योंकि न्यूयॉर्क में राज्य कार्यालय के लिए चुनी गई वह पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं। उन्होंने 2021 से विधानसभा में अपनी सेवाएं दी हैं। उनका चुनाव न केवल खुद के लिए बल्कि उनके माता-पिता और न्यूयॉर्क में एशियाई समुदाय के बढ़ते प्रभाव की जीत थी। 

अपनी इस उपलब्धि पर राजकुमार ने कहा कि मैं साउथ क्वींस के उस जिले का प्रतिनिधित्व करती हूं जहां मेरे परिवार ने अमेरिका में शुरुआत की थी। वह जगह मेरे जैसे कई दक्षिण एशियाई अप्रवासी परिवारों के लिए लॉन्चिंग पैड था। 

आपको बता दें कि अमेरिका में रहने वाले लाखों भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों के लिए राजकुमार की दिवाली मुहिम किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने दिवाली को राजकीय स्कूल की छुट्टी बनाने और न्यूयॉर्क के एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपसमूह आयोग की स्थापना करने के सफल प्रयासों का नेतृत्व किया है। उन्होंने राज्य के मानवाधिकार कानून में घरेलू कामगारों को शामिल करने के लिए एक उपाय को दिशा दी है। अमेरिका में घरेलू कामगारों में अधिकतर अश्वेत अप्रवासी हैं। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?