ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

एंटीगुआ और बारबुडा में चार दिवसीय संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

27 से 30 मई, 2024 तक आयोजित इस सम्मेलन में 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्होंने छोटे द्वीपीय विकासशील राज्यों (SIDS) के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों को दूर करने के लिए एक साथ काम किया।

गुयाना में भारत के उच्चायुक्त डॉ. अमित तेलंग, AUA के निवर्तमान अध्यक्ष नील साइमन, भारत के विदेश मंत्रालय के उप मंत्री पवन कपूर, AUA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सीओओ वर्नन सोलोमन और एंटीगुआ और बारबुडा में भारत के महावाणिज्य दूत विजय तिवारी। (बाएं से दाएं) / Courtesy Photo

कैरेबियन में एंटीगुआ और बारबुडा द्वीपों पर स्थित अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ एंटीगुआ (AUA) ने संयुक्त राष्ट्र के चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (SIDS4) की मेजबानी करके ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 27 से 30 मई, 2024 तक आयोजित इस सम्मेलन में 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्होंने छोटे द्वीपीय विकासशील राज्यों (SIDS) के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों को दूर करने के लिए एक साथ काम किया।

उद्घाटन समारोह में एक प्रतीकात्मक ध्वजारोहण हुआ। इसमें संयुक्त राष्ट्र की शांति, एकता और SIDS के लिए एक उज्जवल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया गया। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के लिए उप-महासचिव ली जुनहुआ ( Li Junhua) ने SIDS देशों के साथ वैश्विक एकजुटता पर जोर दिया। जुनहुआ ने कहा कि जब हम यहां सेंट जॉन्स में झंडा फहरा रहे हैं, तो हम संकेत दे रहे हैं कि दुनिया भर के छोटे द्वीपीय विकासशील राज्यों (SIDS) के साथ दुनिया एकजुट है।

यह ऐतिहासिक घटना ने AUA को SIDS का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में सबसे आगे रखा। सम्मेलन के एजेंडे में सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों और अन्य विषयों पर चर्चा शामिल थी। इन चर्चाओं के परिणामों से SIDS और पूरी दुनिया के भविष्य के मार्ग को आकार देने की उम्मीद है।

AUA के अध्यक्ष नील साइमन ने वैश्विक मुद्दों को हल करने के लिए एक्शन ओरिएंटेड लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के समर्पण को दोहराया। उन्होंने इस ग्रह के सामने आने वाली जटिल चुनौतियों को दूर करने में सक्षम भावी नेताओं को सशक्त बनाने के लिए AUA की प्रतिबद्धता पर रोशनी डाली।

सम्मेलन ने ज्ञान, जानकारी साझा करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया, जिसमें SIDS समुदायों की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। साइमन ने कहा कि AUA सभी के लिए अधिक टिकाऊ, न्यायसंगत और समृद्ध दुनिया बनाने के लिए भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने में अपनी निरंतर भूमिका के लिए तत्पर है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in