
भारत के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल सद्गुरु एक योगी, रहस्यवादी, दूरदर्शी और 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के बेस्टसेलिंग लेखक हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2017 में देश के सर्वोच्च वार्षिक नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया। वे दुनिया के सबसे बड़े जन-आंदोलन 'कॉन्शियस प्लैनेट – सेव सॉइल' (Conscious Planet – Save Soil) के संस्थापक भी हैं, जिससे 4 अरब से अधिक लोग जुड़े हैं।