ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका की पहली तेलुगू जज बनीं जया बडिगा, गवर्नर ने किया ऐलान

गवर्नर गेविन न्यूजॉम की तरफ से कैलिफोर्निया में18 नए सुपीरियर कोर्ट जजों की नियुक्ति की गई है। इन्हीं में जया भी शामिल हैं।

 जया का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था।   जया का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। / Image - Governor of California

भारतीय मूल की जया बडिगा को कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। जस्टिस रॉबर्ट एस लापम के रिटायर होने के बाद कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने जया की नियुक्ति की घोषणा की। वह अमेरिका की पहली तेलुगू जज हैं। 

जया बडिगा 2022 से सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे रही थीं। उन्होंने 2018 से 2022 तक वकालत की प्रैक्टिस की थी। 2020 में वह कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थकेयर सर्विसेज में अटॉर्नी रहीं। 2018 में कैलिफोर्निया के गवर्नर ऑफिस ऑफ इमरजेंसी सर्विसेज में उन्होंने काम किया था। 

2013 से 2018 तक जया बडिगा घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीड़न से बचे लोगों की मदद के लिए समर्पित संगठन WEAVE Inc. में मैनेजिंग अटॉर्नी रही थीं। उन्होंने 2010 से 2013 तक गैलेक्सी आर्किटेक्ट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर में अटॉर्नी एडवाइजर के रूप में और 2009 से 2010 तक कैलिफोर्निया रोजगार विकास विभाग में स्टाफ अटॉर्नी के रूप में भी काम किया है। 

भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मी जया की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद में हुई। उन्होंने सैंटा क्लैरा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री और बोस्टन विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों व अंतर्राष्ट्रीय संचार में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है। 2009 में उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट बार की परीक्षा पास कर ली थी। 

गवर्नर न्यूजॉम की तरफ से कैलिफोर्निया के 18 नए सुपीरियर कोर्ट जजों की नियुक्ति की गई है। इन्हीं में जया भी शामिल हैं। बाकी जज अल्मेडा, कॉन्ट्रा कोस्टा, फ्रेस्नो, केर्न, लॉस एंजिल्स, मारिन, मर्सिड, नेवादा, ऑरेंज, सैक्रामेंटो, सैन बर्नार्डिनो, सैन डिएगो, वेंचुरा और योलो काउंटी में अपॉइंट किए गए हैं। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?