ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

IBM के अरविंद कृष्णा ने लीडरशिप से किया कमाल, हंट स्कैनलॉन देगा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार

अरविंद कृष्णा ने कहा कि पुरस्कार के लिए चुने जाने से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आईबीएम ने हमेशा से अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और भागीदारों के साथ संबंधों में एक स्थायी और सकारात्मक छाप छोड़ने का प्रयास किया है।

 IBM के प्रेसिडेंट और सीईओ अरविंद कृष्णा को 6 जून को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।  IBM के प्रेसिडेंट और सीईओ अरविंद कृष्णा को 6 जून को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। / Image - IBM

IBM के अध्यक्ष और सीईओ अरविंद कृष्णा को 2024 के हंट स्कैनलॉन मीडिया की तरफ से 'एक्सीलेंस इन कल्चर' अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार रचनात्मक एवं सहयोगी कार्यसंस्कृति और विविधता को बढ़ावा देते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाले संगठन को प्रदान किया जाता है। 

हंट स्कैनलॉन मीडिया के प्रेसिडेंट क्रिस्टोफर डब्ल्यू हंट ने कहा कि द हंट स्कैनलॉन एक्सीलेंस इन कल्चर अवार्ड न केवल अरविंद कृष्णा की लीडरशिप बल्कि आईबीएम में उत्कृष्ट संस्कृति को सपोर्ट करने वाली पूरी समर्पित टीम की मेहनत का इनाम है। 

अरविंद कृष्णा की अगुआई में आईबीएम ने 'पीपल फर्स्ट' दृष्टिकोण पर फोकस करते हुए समावेशी वातावरण को प्राथमिकता दी है। इसके तहत सुनिश्चित किया गया है कि संगठन के प्रत्येक सदस्य की आवाज सुनी जाए। इसी का नतीजा है कि आईबीएम में एक मजबूत वर्कफोर्स और इनोवेटिव कल्चर बना हुआ है।

अरविंद कृष्णा ने कहा कि पुरस्कार के लिए चुने जाने से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आईबीएम ने हमेशा से अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और भागीदारों के साथ संबंधों में एक स्थायी और सकारात्मक छाप छोड़ने का प्रयास किया है। हमने आईबीएम में ऐसी संस्कृति विकसित की है, जो सीखने और इनोवेशन के लिए प्रेरित करती है। 

आईबीएम को 6 जून को न्यूयॉर्क शहर के हार्वर्ड क्लब में आयोजित हंट स्कैनलॉन के मेकिंग कल्चर योर न्यू सुपरपावर वैश्विक सम्मेलन में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

इस दौरान एक परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कृष्णा और आईबीएम सीएचआरओ निकल लामोरो व चीफ लीडरशिप संस्कृति एवं समावेशन अधिकारी किट्टी चेनी-रीड आईबीएम की समावेशी एवं सशक्त संस्कृति की कंपनी की कामयाबी और टेक्नोलेजी सेक्टर के भविष्य के लिए अहमियत पर चर्चा करेंगे।  
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?