ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विवेक रामास्वामी ओहायो प्राइमरी जीते, नवंबर में होगा एक्टन से मुकाबला

रामास्वामी का मुकाबला अब नवंबर में डेमोक्रेट एमी एक्टन से होगा। इंटरएक्टिवपोल्स द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण के पूर्वानुमान के अनुसार, यह मुकाबला रामास्वामी के लिए एक कठिन चुनौती साबित होगा।

 ओहायो रिपब्लिकन पार्टी द्वारा विवेक रामास्वामी के समर्थन में जारी किया गया पोस्टर। ओहायो रिपब्लिकन पार्टी द्वारा विवेक रामास्वामी के समर्थन में जारी किया गया पोस्टर। / Ohio Republican Party via X

डोनाल्ड ट्रंप के संपूर्ण समर्थन के साथ भारतीय-अमेरिकी ओहायो गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने 5 मई को ओहायो रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव जीत लिया। लगभग एकतरफा मुकाबले में रामास्वामी ने ओहायो स्थित व्यवसायी और रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी केसी पुत्श को हराया। विजयी भाषण में रामास्वामी ने ओहायो के मतदाताओं से कहा कि हमें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद। और कहा कि असली मंजिल तो नवंबर में है।

रामास्वामी ने चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त किए और शानदार जीत के साथ गवर्नर बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए रिपब्लिकन नामांकन पक्का कर लिया। परिणामों की पुष्टि होते ही ओहायो रिपब्लिकन पार्टी ने अपना समर्थन घोषित कर दिया और X पर कहा- हम आपसे नवंबर में मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: रामास्वामी ने अपनी अरबपति हैसियत का किया बचाव, दिया प्रवासी मूल का हवाला



सबसे महत्वपूर्ण सराहना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से आई, जिन्होंने सोशल मीडिया पर रामास्वामी की जीत की खबर साझा की और अपने पूर्व राष्ट्रपति चुनाव प्रतिद्वंद्वी के प्रति अपना समर्थन दोहराया। चुनाव परिणाम घोषित होने से कुछ घंटे पहले, ट्रम्प ने रामास्वामी के समर्थन में कहा था कि वह आपको कभी निराश नहीं करेंगे!

रामास्वामी को 'कुछ खास' बताते हुए ट्रम्प ने कहा, 'विवेक एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं, जो वास्तव में हमारे देश से प्यार करते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'आपके अगले गवर्नर के रूप में, विवेक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने, करों और नियमों में कटौती करने, 'मेड इन द यू.एस.ए.' को बढ़ावा देने, अमेरिकी ऊर्जा प्रभुत्व का समर्थन करने, हमारी अब तक की बेहद सुरक्षित सीमा को और भी सुरक्षित बनाए रखने, प्रवासी अपराध को रोकने, हमारी सेना/पूर्व सैनिकों को मजबूत करने, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने, चुनाव की निष्पक्षता को बढ़ावा देने और हमारे हमेशा खतरे में रहने वाले दूसरे संशोधन की रक्षा करने के लिए अथक प्रयास करेंगे।'

राष्ट्रपति के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, रामास्वामी ने X पर कहा, 'धन्यवाद, राष्ट्रपति महोदय! अब समय आ गया है कि ओहायो को पहले से कहीं अधिक महान बनाया जाए।'
 



रामास्वामी का अब आगामी 3 नवंबर के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से मुकाबला होगा। इंटरएक्टिवपोल्स द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण के पूर्वानुमान के अनुसार, यह मुकाबला रामास्वामी के लिए एक कठिन चुनौती साबित होगा।

सर्वेक्षण में रामास्वामी और एक्टन के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है, जिसमें रामास्वामी को 48 प्रतिशत और एक्टन को 47 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। इंटरएक्टिवपोल्स ने भी प्राथमिक चुनावों में रामास्वामी के लिए आसान जीत की भविष्यवाणी की थी।

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
 

Comments

Related