आयोजन का पोस्टर। / Courtesy photo
इंडिया एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर बोस्टन (IAGB) ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रेटर बोस्टन इलाके में पूरे अगस्त महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की है। यह नॉन-प्रॉफिट संस्था स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर झंडा फहराने के समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रिकेट टूर्नामेंट और स्कॉलरशिप देने जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इन समारोहों की शुरुआत 1 अगस्त को झंडा फहराने के कार्यक्रमों से होगी। संस्था ने बताया कि ये कार्यक्रम स्थानीय कस्बों के सहयोग से वेस्टफोर्ड, बर्लिंगटन, एक्टन, शेरोन और एंडोवर में आयोजित किए जाएंगे। IAGB के अनुसार, 'बोस्टन में भारत के कॉन्सल जनरल, रघुराम एस.' मुख्य अतिथि होंगे, जबकि 'बैंक ऑफ़ अमेरिका की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव, अनु चित्रापु' सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। संस्था ने कहा कि ये खास मेहमान कम्युनिटी लीडर्स, चुने हुए अधिकारियों और परिवारों के साथ चुनिंदा समारोहों में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: अब भारतीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, FIA शिकागो ने साझा की जानकारी
पहला समारोह 1 अगस्त को वेस्टफोर्ड टाउन कॉमन में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक और बर्लिंगटन टाउन कॉमन में शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगा। इसके अलावा, 15 अगस्त को एक्टन के NARA पार्क एम्फीथिएटर में, 16 अगस्त को शेरोन कम्युनिटी सेंटर में और 22 अगस्त को एंडोवर के चिन्मय मिशन बोस्टन में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
IAGB का मुख्य 'इंडिया डे' समारोह, जिसकी थीम 'कलर्स ऑफ इंडिया' (भारत के रंग) है, 15 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक एक्टन के NARA पार्क एम्फीथिएटर में होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और डांस स्कूलों की ओर से 20 से ज्यादा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वास्ति भार्गव के नेतृत्व में इंटरैक्टिव फ्लैश मॉब और डांस-अलोंग, Xtreme प्रोडक्शंस का DJ फिनाले, 25 से अधिक कम्युनिटी बूथ और परिवार के लिए गतिविधियां, साथ ही रैफल और ट्रिविया गेम शामिल होंगे।
संस्था ने अपने पहले 'टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट' की भी घोषणा की है, जो 15 अगस्त की सुबह एक्टन के NARA पार्क एम्फीथिएटर और मैकफर्सन फील्ड में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में चैंपियन, रनर-अप, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। IAGB ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को एक मुफ्त टी-शर्ट दी जाएगी। 'इंडिया डे' सेलिब्रेशन के दौरान, IAGB अपने 2026 सीनियर स्कॉलरशिप अवॉर्ड्स भी देगा, जिसे 'कपासी फैमिली फाउंडेशन' का सहयोग प्राप्त है। $500-500 की दो स्कॉलरशिप—एक छात्र और एक छात्रा के लिए—उन हाई स्कूल सीनियर्स को दी जाएंगी जो 2026 की शरद ऋतु (fall) में कॉलेज में दाखिला लेंगे। आवेदकों ने "कलर्स ऑफ इंडिया – स्टोरीज दैट इंस्पायर" (भारत के रंग – प्रेरणा देने वाली कहानियां) विषय पर निबंध जमा किए थे।
1962 में स्थापित, IAGB एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारतीय संस्कृति, सामुदायिक जुड़ाव और अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ावा देता है। संगठन ने कहा कि उसके अगस्त के कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रेटर बोस्टन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों, युवा पहलों और नागरिक साझेदारियों के माध्यम से निवासियों को एक साथ लाना है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login