ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जॉर्जिया में अश्विन रामस्वामी ने अपने प्रतिद्वंद्वी शॉन स्टिल के खिलाफ इस तरह से बनाई बढ़त

हाल ही में रामस्वामी के अभियान का समर्थन सीनेटर जॉन ओसोफ और जॉर्जिया के 7वें कांग्रेस जिले की सांसद लुसी मैकबाथ ने किया है। इसके अलावा रामस्वामी 2024 के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की प्रमाणपत्र समिति में सेवा देने वाले चार जॉर्जियाई लोगों में से एक हैं।

अश्विन रामस्वामी ने मौजूदा सीनेटर शॉन स्टिल को धन जुटाने और समर्थन दोनों में पीछे छोड़ दिया है। / NIA FILE

भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट अश्विन रामस्वामी जॉर्जिया राज्य सीनेट के लिए अपने अभियान में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीनेटर शॉन स्टिल को धन जुटाने और समर्थन दोनों में पीछे छोड़ दिया है। इस साल की शुरुआत में रामस्वामी ने तब इतिहास रच दिया जब वह पहले भारतीय-अमेरिकी और ग्रीन जेड उम्मीदवार बने और राज्य सीनेट के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीती। उन्होंने 412,000 डॉलर से ज्यादा धन जुटाया है और उनके पास 297,000 डॉलर हैं।

इस बीच, उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी शॉन स्टिल को 2020 के चुनाव परिणामों को उलटने की कोशिश करने के आरोप में जॉर्जिया में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ आरोपित किया गया है। मई 1 से जून 30 तक जब अश्विन ने 129,000 डॉलर से अधिक जुटाए, तो स्टिल केवल 1,000 डॉलर ही जुटा पाए थे।

रामस्वामी ने कहा कि जबकि शॉन को धन नहीं मिल है, लेकिन हमारे अभियान की गति दिखाती है कि मतदाता ऐसे नेतृत्व चाहता है जो जॉर्जिया के परिवारों के सामने आने वाले सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है। हमारा प्रमुख मुद्दा है, जॉर्जिया के गर्भपात प्रतिबंध को समाप्त करना, भविष्य की नौकरियों और तकनीक के लिए तैयारी करना और वोट देने के अधिकार की रक्षा करना।

24 वर्षीय स्टैनफोर्ड स्नातक ने जिला 48 में सीट को पलटने के अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव सुरक्षा में अपनी संघीय नौकरी छोड़ दी। उनके अभियान के एक बयान के अनुसार, यह जिला जॉर्जिया सीनेट में सबसे प्रतिस्पर्धी सीट है और जॉर्जिया डेमोक्रेट के लिए सबसे अच्छा अवसर है। हाल ही में रामस्वामी के अभियान का समर्थन सीनेटर जॉन ओसोफ और जॉर्जिया के 7वें कांग्रेस जिले की सांसद लुसी मैकबाथ ने किया है। इसके अलावा रामस्वामी 2024 के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की प्रमाणपत्र समिति में सेवा देने वाले चार जॉर्जियाई लोगों में से एक हैं।

भारतीय मूल के अश्विन अमेरिका में जॉन्स क्रीक के रहने वाले हैं। वो ऐसे प्रवासी परिवार से हैं, जो सार्वजनिक सेवा और वकालत के लिए समर्पित हैं। एक सिविल सेवक के रूप में रामस्वामी ने साइबर सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा एजेंसी (CISA) में साइबर सुरक्षा और चुनाव सुरक्षा पर काम किया है। उन्होंने 2020 और 2022 के चुनावों को सुरक्षित करने के लिए राज्य और स्थानीय चुनाव कार्यालयों के साथ काम किया। अगर वह जीत जाते हैं तो जॉर्जिया विधानमंडल में पहले भारतीय-अमेरिकी बनकर इतिहास रचेंगे। वो जॉर्जिया में पहले जेन जेड राज्य सीनेटर होंगे और कंप्यूटर विज्ञान और कानून की डिग्री रखने वाले जॉर्जिया के एकमात्र राज्य विधायक होंगे।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in