ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जॉर्जिया सीनेट : युवा उम्मीदवार अश्विन के अभियान ने पकड़ी लोकप्रियता की राह

अभियान की ओर से मीडिया से साझा जानकारी के अनुसार 200,000 डॉलर से अधिक जुटाकर रामास्वामी के अभियान ने राष्ट्रीय गति हासिल की है। रामास्वामी पहले साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) में काम करते थे।

 अश्विन ने मौजूदा सीनेटर शॉन स्टिल को चुनौती दी है।  अश्विन ने मौजूदा सीनेटर शॉन स्टिल को चुनौती दी है। / Image : X@Ashwin Ramaswami

जॉर्जिया राज्य सीनेट डिस्ट्रिक्ट 48 के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और चुनाव सुरक्षा विशेषज्ञ अश्विन रामास्वामी के अभियान ने दावा किया है कि उसके प्रत्याशी ने राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। अश्विन ने मौजूदा सीनेटर शॉन स्टिल को चुनौती दी है। 

अभियान की ओर से मीडिया से साझा जानकारी के अनुसार 200,000 डॉलर से अधिक जुटाकर रामास्वामी के अभियान ने राष्ट्रीय गति हासिल की है। रामास्वामी पहले साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) में काम करते थे। अश्विन मूल रूप से जॉन्स क्रीक निवासी हैं। 



डेमोक्रेटिक लेजिस्लेटिव कैंपेन कमेटी
डेमोक्रेटिक लेजिस्लेटिव कैंपेन कमेटी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है कि राज्य सीनेटर शॉन स्टिल को जॉर्जिया में 2020 के चुनाव को पलटने के ट्रम्प के प्रयास के खिलाफ व्यापक रीको मामले में दोषी ठहराया गया है। अब उनका सामना डेमोक्रेटिक चैलेंजर अश्विन रामास्वामी से है जो जानते हैं कि हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए वास्तव में क्या करना है।

अभियान के मुताबिक महज 24 साल के अश्विन रामास्वामी ने चुनावों को हैकर्स से बचाने के लिए संघीय सरकार के लिए काम करते हुए पिछले तीन साल बिताए हैं। अब उन्होंने उस शख्स को निशाना बनाया है जो उनके हिसाब से लोकतंत्र के लिए बड़ा ख़तरा है। यानी राज्य सीनेटर शॉन। 

अश्विन खुद को जेन जेड उम्मीदवार बताकर भी नई पीढ़ी के बीच लोकप्रियता का दावा कर रहे हैं। बकौल रामास्वामी जेन जेड हमारे लोकतंत्र की रक्षा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है और निभाती रहेगी। 



ऐसे की अभियान की शुरुआत...
अपने अभियान की शुरुआत करते हुए रामास्वामी ने कहा कि अब चुनाव से इनकार करने वालों और पक्षपातपूर्ण चरमपंथियों से दूर जाने तथा हम सभी के लिए बेहतर भविष्य के सपने संजोने का वक्त आ गया है। मैं एक ऐसा जॉर्जिया बनाने के लिए अपने गृहनगर में काम करने के लिए तैयार हूं जहां कामकाजी परिवार आगे बढ़ सकें और वहां चैन से रह सकें। जहां हर परिवार सुरक्षित सड़कों और बेहतर सुविधाओं वाले स्कूलों में रहता हो और जहां हर जॉर्जियावासी को वे स्वास्थ्य सेवाएं मिलें जिनकी उन्हें आवश्यकता होती है।



Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?