ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Two Great Masters: स्वामी विवेकानंद और महर्षि परमहंस योगानंद पर आधारित वेब सीरीज देखें इस ओटीटी पर

यह सीरीज बीसवीं सदी की दो प्रतिष्ठित हस्तियों स्वामी विवेकानंद और महर्षि परमहंस योगानंद की आध्यात्मिक शिक्षाओं की परिवर्तनकारी खोज पर आधारित है।

टू ग्रेट मास्टर्स अनुराग शर्मा द्वारा निर्देशित और सोनू त्यागी द्वारा बनाई गई है। / Image : Approach Entertainment

एप्रोच एंटरटेनमेंट और गो स्पिरिचुअल इंडिया के सहयोग से जूनी फिल्म्स द्वारा तैयार आध्यात्मिक वेब सीरीज 'टू ग्रेट मास्टर्स'  (Two Great Masters) का ओटीटी डेब्यू हो गया है। इसे अब एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। 

अनुराग शर्मा द्वारा निर्देशित यह सीरीज बीसवीं सदी की दो प्रतिष्ठित हस्तियों स्वामी विवेकानंद और महर्षि परमहंस योगानंद की आध्यात्मिक शिक्षाओं की परिवर्तनकारी खोज पर आधारित है। यह सीरीज विवेकानंद और योगानंद के गहन दर्शन से प्रेरित एक मनोरम कथा है, जो दर्शकों को आधुनिक युग में आध्यात्मिकता पर अनूठा दृष्टिकोण प्रदान करती है। 

सोनू त्यागी, अमृत गुप्ता और अनुराग शर्मा /

टू ग्रेट मास्टर्स अनुराग शर्मा द्वारा निर्देशित और सोनू त्यागी द्वारा बनाई गई है। इसमें अनुराग शर्मा, दीप शर्मा, पावली कश्यप और दुर्गा कंबोज के साथ अनुभवी अभिनेता राकेश बेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। टू ग्रेट मास्टर्स' के सह-निर्माता और एप्रोच एंटरटेनमेंट के निदेशक सोनू त्यागी ने कहा कि यह सीरीज न केवल मनोरंजन करती है बल्कि आध्यात्मिकता और समकालीन जीवन के बीच की खाई को भी पाटती है। 

जूनी फिल्म्स के निर्देशक अनुराग शर्मा ने कहा कि इस सीरीज को बनाने के पीछे हमारा उद्देश्य आधुनिक जीवन की जटिलताओं के बीच आध्यात्मिकता की गहरी समझ को बढ़ावा देना है। यह सीरीज प्रसिद्ध पुस्तक 'टू ग्रेट मास्टर्स' पर आधारित है। इस पुस्तक के लेखक अमृत गुप्ता ने कहा कि टू ग्रेट मास्टर्स' को पर्दे पर जीवंत होते देखना बेहद संतुष्टि देता है। 

जूनी फिल्म्स अनुराग शर्मा की अध्यक्षता वाली एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। इसने 2022 में एक बॉलीवुड फिल्म जूनी–द लास्ट प्रेयर बनाई थी। यह कई नए प्रोजेक्टों पर भी काम कर रही है। एप्रोच एंटरटेनमेंट सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म प्रोडक्शंस, एडवरटाइजिंग, कॉर्पोरेट फिल्म सॉल्यूशंस, फिल्म्स मार्केटिंग, इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी है।  

यह शायद पहली ऐसी वेब सीरीज है जो विवेकानंद और परमहंस योगानंद के अनुभवों और आध्यात्मिक दर्शन पर प्रकाश डालती है। यह दोनों महान आचार्यों की जीवनी नहीं है बल्कि वर्तमान जीवन में उनके दार्शनिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण के महत्व को प्रदर्शित करती है।

Comments

Related