ADVERTISEMENTs

न्यूयॉर्क में धूमधाम से मना बिहार दिवस, कॉन्सुलेट में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बिहार फाउंडेशन ईस्ट कोस्ट के चेयरमैन आलोक कुमार ने बिहार में आईटी जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे बिहार घूमने जाएं और वहां के पर्यटन एवं औद्योगिक संभावनाओं का लुत्फ उठाएं।

बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कॉन्सुल जनरल बिनय प्रधान भी शामिल हुए। /

अमेरिका में बिहार फाउंडेशन ईस्ट कोस्ट चैप्टर की तरफ से न्यूयॉर्क स्थित कॉन्सुलेट में बिहार दिवस का आयोजन किया गया। BJANA और भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बिहार के गवर्नर और मुख्यमंत्री के संदेश से हुई। कार्यक्रम के दौरान बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत, मधुबनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। उपस्थित लोगों ने बिहार के पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। 

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने बिहार दिवस के अवसर पर समुदाय के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वह ओडिशा के रहने वाले हैं, इसलिए बिहार से उनका अपनत्व का रिश्ता है। उन्होंने बिहार के डॉ. राजेंद्र प्रसाद और आर्यभट्ट जैसी हस्तियों की भी चर्चा की। 

शांता मिश्रा ने बिहार दिवस पर अपने लिखे हुए गीत की प्रस्तुति दी। एफआईए NYNJCT एवं NE के अध्यक्ष डॉ. अविनाश गुप्ता ने पटना में बिहार एम्स और दरभंगा में खुलने जा रहे एम्स का जिक्र करते हुए राज्य में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। 

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) के प्रेसिडेंट संजीव सिंह ने बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर की चर्चा करते हुए वहां मौजूद संभावनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ न्यू इंग्लैंड के प्रतिनिधि रजनीश ओझा ने बिहार को महान बनाने में योगदान की अपील की। 

बिहार फाउंडेशन ईस्ट कोस्ट के चेयरमैन आलोक कुमार ने बिहार में आईटी जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने टाइगर एनालिटिक्स और एचसीएल का जिक्र करते हुए बताया कि डॉ. कृष्णा पी. सिंह ने ग्रीन एनर्जी के लिए 3000 करोड़ के निवेश का समझौता किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे बिहार घूमने जाएं और वहां के पर्यटन एवं औद्योगिक संभावनाओं का लुत्फ उठाएं। 

एम कुमार ने अपने मित्र डॉ. प्रकाश का वक्तव्य कोट करते हुए कहा कि भारत बदल रहा है, बिहार भी बदलेगा। कार्यक्रम में आनंदिता झा ने नृत्य प्रस्तुति दी। होलटेक इंटरनेशनल के संस्थापक सीईओ डॉ. केपी सिंह को न्यूक्लियर वेस्ट मैनेजमेंट में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

विप्रो के सीओओ अमित चौधरी ने बिहार की भावना और प्राण मेडिकल ग्रुप के संस्थापक दिनेश रंजन ने हेल्थकेयर पर चर्चा की। चौथे सम्मानित सदस्य न्यू्ट्रिवेट फार्मकेयर के निदेशक अभिनव अतुल थे। कार्यक्रम में नूपुर निशीथ, शिवांगी सिंह और शैली झा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बिहार फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन रंजीत कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Comments

Related