ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल की अदिति पटेल ने रचा इतिहास, बनीं पहली फॉरएवर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024

भारतवंशी अदिति पटेल ने पहला फॉरएवर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है।

फॉरएवर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 बनीं अदिति पटेल /

भारतीय मूल की अदिति पटेल पहली फॉरएवर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। वह गुजरात के एक शहर मेहसाणा से आती हैं। मेहसाणा अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर है। अब अदिति की बड़ी उपलब्धि के बाद शहवासियों में खुशी की लहर है। छोटे से शहर से राष्ट्रीय खिताब जीतने तक का उनका सफर कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। अदिति की सफलता उनके गृहनगर और गुजरात के लिए गर्व का क्षण है। 

अदिती पटेल की उपलब्धि देश में अन्य युवा महिलाओं को प्रेरित करती है। उनका संघर्ष और जीत यह दर्शाता है कि कुछ भी संभव है, चाहे आप कहीं भी शुरुआत करें।

फॉरएवर मिस यूनिवर्स इंडिया, मिसेज इंडिया और मिस टीन इंडिया का ग्रैंड फिनाले सितारों से सजा हुआ था। प्रतियोगियों ने फॉरएवर फैशन द्वारा प्रदान किए गए शानदार गाउन पहने थे। 

इस कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के संस्थापक राजेश अग्रवाल और निदेशक जया चौहान द्वारा किया गया था। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने फॉरएवर मिस इंडिया को प्रतियोगिता की दुनिया में सबसे लोकप्रिय और प्रतीक्षित कार्यक्रमों में से एक बना दिया है।

Comments

Related