सोना-चांदी के दाम बढ़े / IANS
सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को कीमतों में करीब 27,000 तक की बढ़त देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स के मुताबिक, चांदी की कीमत 26,859 रुपए बढ़कर 3,44,564 रुपए (3,759.98 डॉलर) प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,17,705 रुपए (3,466.88 डॉलर) प्रति किलो थी।
वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम 4,591 रुपए बढ़कर ऑल टाइम हाई 1,58,901 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,348 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,553 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
18 कैरेट सोने का दाम 1,15,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,176 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
यह भी पढ़ें- दावोस से यूपी के नाम निवेश की बरसात, 3.19 बिलियन डॉलर के प्रस्ताव
हाजिर बाजार के साथ एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने का 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.54 प्रतिशत बढ़कर 1,58,440 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 8.54 प्रतिशत बढ़कर 3,63,299 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बिकवाली देखी जा रही है। सोने का दाम 0.15 प्रतिशत कम होकर 5,114 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 3.17 प्रतिशत कम होकर 111 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी में तेजी का रुझान जारी है। इसकी वजह अमेरिकी टेरिफ के कारण वैश्विक अस्थिरता का बढ़ना है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है।
इसके अलावा मांग आपूर्ति से ज्यादा होने के कारण चांदी की कीमतों में सोने की अपेक्षा तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हाल के वर्षों में सोलर पैनल, ईवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चांदी का उपयोग बढ़ने के कारण, सिल्वर की इंडस्ट्रियल मांग में तेज इजाफा देखने को मिला है।
न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login