ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

हम साथ-साथ हैं. : कौन हैं, क्या करते हैं इन बॉलीवुड सेलेब्स के भाई-बहन

बॉलीवुड इनसाइडर टीम ने इस बार ऐसे कुछ सेलेब्स के भाई-बहन के बारे में जानने की कोशिश की हैं जो आम सुर्खियों से दूर अपनी अलग दुनिया जी रहे हैं।

 रणवीर की बहन रितिका उन्हे राखी भेजना कभी नहीं भूलतीं। रणवीर की बहन रितिका उन्हे राखी भेजना कभी नहीं भूलतीं। / Image : social media

बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में तो मीडिया में अक्सर चीजें आती रहती हैं और दर्शक-प्रशंसकों को उनकी हर छोटी-बड़ी गतिविधि के बारे में पता चल जाता है। लेकिन इन सेलेब्स के भाई-बहन भी कम नहीं होते। तो इस बार ऐसे ही कुछ सेलेब्स के भाई-बहन के बारे में जानने की कोशिश करते हैं जो आम सुर्खियों से दूर अपनी अलग दुनिया जी रहे हैं।

पांडे परिवार
तो बात शरू करते हैं चंकी पांडे परिवार से। रियासा अनन्या पांडे से पांच साल छोटी है। वह इस साल मार्च में 20 साल की हो गई। दोनों बहनों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और अभिनेत्री ने अपनी पहली तनख्वाह से अपनी छोटी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने की बात स्वीकार की है क्योंकि वह रियासा की परवरिश में योगदान देना चाहती थीं। रियासा एक महत्वाकांक्षी गायिका है। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एमी वाइनहाउस कवर 'यू नो आई एम नो गुड' किया था। हाल ही में उन्होंने SZA द्वारा किल बिल का कवर गाया। रियासा इन दिनों लॉस एंजिलिस में अपनी पढ़ाई कर रही है। उसे खाना पकाना पसंद है।

पन्नू परिवार
तापसी पन्नू की बहन शगुन उनके साथ दुनिया भर में घूमती रही हैं। शगुन तापसी से चार साल छोटी हैं और एक वेडिंग स्टाइलिस्ट हैं। वह तापसी और एक कॉमन फ्रेंड के साथ एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी की सह-मालिक हैं। दोस्त का नाम है फराह सूद। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार शगुन बहुत ग्लैमरस और फैशन के प्रति जागरूक हैं। फिर भी तापसी कभी नहीं चाहती थीं कि उनकी बहन भी उनका अनुसरण करते हुए फिल्मों में आए।

पेडनेकर परिवार
भूमि पेडनेकर अपनी छोटी बहन समीक्षा से काफी मिलती जुलती हैं। इन्हें अक्सर जुड़वां समझ लिया जाता है। भूमि ने स्वीकार किया कि जब वे स्कूल में थीं तब से वे रक्षा बंधन के दिन एक-दूसरे को राखी बांधती आ रही हैं। वे सबसे अच्छे दोस्त हैं जो कभी-कभी झगड़ते हैं लेकिन जल्दी ही दोस्ती कर लेते हैं क्योंकि आखिर में वे एक-दूसरे के आत्मीय साथी हैं। समीक्षा ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास के साथ एक सहयोगी के रूप में काम किया। उन्होंने 2021 में कॉर्पोरेट वकील का पद छोड़ दिया और एक एफएमसीजी ब्रांड बनाना शुरू कर दिया।

रणवीर सिंह और बहन रितिका
रणवीर सिंह की बड़ी बहन रितिका उन्हें राखी भेजना कभी नहीं भूलतीं। तब भी जब वह विदेश में थे। जब रणवीर छोटे थे दीदी उसे हर रोज एक चॉकलेट देती थीं। यहां तक कि रक्षा बंधन पर मिठाई खरीदने के लिए उसे डॉलर भी भेजती थीं। वह अपनी मां को 'बड़ी मां' और रितिका को 'छोटी मां' कहकर बुलाते थे। फिल्मफेयर को दिए एक साक्षात्कार में अभिनेता ने एक बार मजाक में कहा था कि रितिका ने हमेशा उन्हें लाड़-प्यार दिया है। यही वजह है कि वह इतने बिगड़े हुए बड़े हुए हैं। हालांकि उन्होंने तुरंत यह भी कहा कि जहां वह उनकी आंखों का तारा हैं, वहीं वह उनकी सबसे बड़ी आलोचक भी हैं और हमेशा बेहद ईमानदार हैं। रितिका का जन्म 5 अगस्त 1983 को हुआ था। रितिका ने अभी शादी नहीं की है अलबत्ता दीपिका पादुकोण और रणवीर के पहले बच्चे के आगमन का उन्हे बेसब्री से इंतजार है।

डॉ.कीकी और उनकी कोकी
कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी एक डॉक्टर हैं। 26 मार्च 2022 को कार्तिक ने उसके साथ एक तस्वीर और एक केक साझा करते हुए संदेश दिया- वह अब एमबीबीएस एमडी हैं और भाई गर्व से झूम रहा है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?