ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रम्प की दो बीवियां प्रवासी रही हैं... शीला मूर्ति के बयान पर MAGA समर्थकों में गुस्सा

मूर्ति ने ट्रम्प की इमिग्रेशन पॉलिसी और उनके निजी जीवन के बीच विरोधाभास पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनकी तीन में से दो पत्नियां प्रवासी रही हैं।”

शीला मूर्ति / Wikimedia commons

भारतीय-अमेरिकी वकील और मुर्ति लॉ फर्म की संस्थापक शीला मूर्ति इन दिनों अमेरिकी राजनीति के केंद्र में आ गई हैं। सिएटल में आयोजित ITserve कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इमिग्रेशन नीतियों पर तीखा हमला बोला, जिसके बाद MAGA (Make America Great Again) समर्थक उन पर टूट पड़े हैं।

ट्रम्प पर तीखा हमला
कार्यक्रम के दौरान मूर्ति ने ट्रम्प की इमिग्रेशन पॉलिसी की कटु आलोचना करते हुए ऐसे बयान दिए, जिन पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मंच से कहा, "डोनाल्ड ट्रम्प की ख़बर लो… सच में उसकी ख़बर लो। बल्कि दो बार लो!" उनकी यह टिप्पणी सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन जताया।

यह भी पढ़ें- मस्क ने निखिल कामत के पॉडकास्ट में खोले कई राज, AI से लेकर भारत तक पर खुलकर बोले

ट्रम्प की निजी ज़िंदगी पर भी टिप्पणी
मूर्ति ने अपने संबोधन में व्यक्तिगत हमले भी किए। उन्होंने ट्रम्प की इमिग्रेशन पॉलिसी और उनके निजी जीवन के बीच विरोधाभास पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनकी तीन में से दो पत्नियां प्रवासी रही हैं।” इसके आगे उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "प्रवासी वो काम करते हैं जो और कोई नहीं करना चाहता। यही बात उनकी बेचारियों पत्नियों के बारे में कही जाती है कि कोई अमेरिकी उनके साथ रहना नहीं चाहता था।”

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in