ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रो खन्ना ने विवेक रामास्वामी पर नस्लवादी टिप्पणियों को बताया ‘खौफनाक’, MAGA यूट्यूबर पर साधा निशाना

रो खन्ना ने विवेक रामास्वामी और उषा वेंस पर की गई नस्लवादी टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है।

रो खन्ना / Wikimedia commons

भारतीय मूल के डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने MAGA समर्थक यूट्यूबर निक फुएंटेस की विवेक रामास्वामी और उषा वेंस पर की गई नस्लवादी टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। खन्ना ने इन बयानों को “खौफनाक” बताते हुए कहा कि यह अमेरिका के बहुलतावादी मूल्यों के खिलाफ हैं।

निक फुएंटेस ने विवेक रामास्वामी को “एंकर बेबी” कहा था और दावा किया था कि रामास्वामी की हार से जेडी वेंस को एक संदेश जाएगा। इससे पहले भी फुएंटेस, भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक उषा वेंस के खिलाफ नस्लवादी और भारत-विरोधी टिप्पणियां कर चुका है। उसने जेडी वेंस को भी गैर-श्वेत महिला से शादी करने पर “रेस-ट्रेटर” तक कहा था।

यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के रिश्तों पर चीन की नजर, ड्रैगन ने वाशिंगटन से सहयोग की अपील की

अपने वैचारिक प्रतिद्वंद्वियों का बचाव करते हुए रो खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “निक, विवेक रामास्वामी के खिलाफ केवल इसलिए अभियान चलाना कि वह हिंदू हैं और भारतीय विरासत से आते हैं, ताकि 2028 में जेडी वेंस को संदेश दिया जा सके, यह बेहद खौफनाक है।”

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in