ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रेडियो जिंदगी कैलिफोर्निया में करेगा गणेश महाउत्सव, दिखेंगे सांस्कृतिक रंग

2015 में शुरू होने के बाद से, रेडियो जिंदगी का गणेश उत्सव अमेरिका का सबसे बड़ा गणेश आयोजन बन गया है।

 पिछले साल के उत्सव की झलक। पिछले साल के उत्सव की झलक। / Radio Zindagi

सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में सेवा देने वाला साउथ एशियन रेडियो नेटवर्क, 'रेडियो जिंदगी' 18 से 20 सितंबर तक 11वां सालाना गणेश उत्सव आयोजित करेगा। आयोजकों का कहना है कि यह अमेरिका का सबसे बड़ा गणेश उत्सव है जो कैलिफोर्निया के बे एरिया में वापस आ रहा है।

तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम 2015 में न्यूपार्क मॉल में एक कम्युनिटी सेलिब्रेशन के तौर पर शुरू हुआ था। अब यह सिलिकॉन वैली के शहरों - जैसे नेवार्क, मिलपिटास, सांता क्लारा और सैन होजे - में फैलकर एक बड़ा सांस्कृतिक उत्सव बन गया है। आयोजकों ने बताया कि इस उत्सव में अब हर साल हजारों भक्त और परिवार शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें: मॉन्ट्रियल में 'फ्लेवर्स ऑफ इंडिया' और होली उत्सव का आयोजन

रेडियो जिंदगी के CEO तारेश आनंद ने कहा कि हम पूरे बे एरिया और कैलिफोर्निया कम्युनिटी को देश के सबसे बड़े गणेश उत्सव में ज्ञान, समृद्धि और आपसी भाईचारे का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस साल हम ग्लोबल स्तर पर जा रहे हैं और चाहेंगे कि दूसरी कम्युनिटीज़, खासकर साउथ एशिया से, जहां गणेश जी की पूजा और सम्मान किया जाता है, वे भी इसमें शामिल हों।

इस साल के उत्सव में रोजाना गणेश दर्शन, पारंपरिक पूजा और शाम की महा आरती होगी। साथ ही, बे एरिया के डांस और म्यूजिक स्कूलों के 1,000 से ज्यादा कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

इस उत्सव का मुख्य आकर्षण भारत में खास तौर पर तैयार की गई भगवान गणेश की मूर्ति होगी, जिसका अनावरण उत्सव के पहले दिन किया जाएगा। आयोजक अयोध्या की राम लल्ला मूर्ति की हाथ से बनी प्रतिकृति (रेप्लिका) भी प्रदर्शित करेंगे।

अन्य आकर्षणों में मुंबई-स्टाइल ढोल-ताशा रैलियां, लेजिम परफॉर्मेंस, भक्ति संगीत, DJ एंटरटेनमेंट, दुनिया भर की मशहूर गणेश मूर्तियों के छोटे मॉडल, भारतीय शाकाहारी खाने के स्टॉल, एथनिक मार्केटप्लेस, बच्चों की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उत्सव का समापन भगवान गणेश की प्रतीकात्मक विदाई के साथ एक भव्य विसर्जन समारोह में होगा।

रेडियो जिंदगी ने बताया कि जो बिजनेस साउथ एशियन कम्युनिटी से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए स्पॉन्सरशिप के मौके और वेंडर बूथ उपलब्ध हैं। इस कार्यक्रम को कई कॉर्पोरेट पार्टनर का सहयोग मिला है, जिनमें डिवाइन वास्तु, हाथी ब्रांड, द्वारका ऑर्गेनिक्स और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कैलिफोर्निया शामिल हैं।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?