ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों के साथ दिवाली का जश्न मनाएंगे राष्ट्रपति बाइडेन

पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए प्रेसिडेंट अपने भाषण से पहले ऐतिहासिक ब्लू रूम में एक दीया जलाएंगे। राष्ट्रपति बाइडेन, फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ इस उत्सव में शामिल होंगे।

 व्हाइट हाउस में पिछले साल 2023 में दिवाली के जश्न की एक झलक। व्हाइट हाउस में पिछले साल 2023 में दिवाली के जश्न की एक झलक। / X/@htTweets

अमेरिका में सोमवार 28 अक्टूबर की शाम व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगे। पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए प्रेसिडेंट अपने भाषण से पहले ऐतिहासिक ब्लू रूम में एक दीया जलाएंगे।

ये दीया उम्मीद और खुशहाली का प्रतीक है, और ये समारोह दिवाली के महत्व को उजागर करता है। ये सिर्फ रोशनी का त्योहार ही नहीं, बल्कि एकता और सांस्कृतिक विविधता का भी प्रतीक है, जो अमेरिकी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है।

प्रेसिडेंट के परिचय में सम्मानित NASA अंतरिक्ष यात्री और सेवानिवृत्त नौसेना कैप्टन सुनीता विलियम्स का एक वीडियो संदेश भी शामिल होगा। सुनीता ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक वीडियो अभिवादन रिकॉर्ड किया, जहां उन्होंने सितंबर में कमांडर का पदभार संभाला था।

सुनीता एक हिंदू हैं और उन्होंने पहले ही ISS से दुनिया भर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं। वह अपनी विरासत के जश्न में कई भारतीय/हिंदू सांस्कृतिक वस्तुएं अपने साथ अंतरिक्ष भी ले गई हैं। इनमें समोसे, उपनिषदों और भगवद् गीता की प्रतियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम में संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसे  वाशिंगटन डीसी की क्लासिकल साउथ इंडियन नृत्यांगना नूतना द्वारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा मरीन कॉर्प्स बैंड भी होगा।

Comments

Related