ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प को फोन पर दी बधाई, कहा- हम मिलकर करेंगे काम

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फोन पर दूसरे कार्यकाल की बधाई दी। दोनों के बीच क्या हुई बातचीत, जानिए...

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प / REUTERS

डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। सात दिन बाद सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प को फोन किया और दूसरे कार्यकाल की बधाई दी। यह वार्ता व्हाइट हाउस में ट्रम्प के पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बार हुई।

बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बात करके प्रसन्नता हुई। उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हम एक परस्पर लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों की भलाई और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।"

फरवरी में दोनों नेताओं के बीच बैठक संभव
भारत और अमेरिका के राजनयिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच इस साल फरवरी में एक बैठक आयोजित करने के लिए काम कर रहे हैं। ट्रम्प के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को न्योता मिला था। पीएम मोदी की जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 

ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल से क्या उम्मीदें
बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल से भारत को काफी उम्मीदे हैं। ट्रम्प ने शपथ लेते ही चुनावी वादे के मुताबिक अवैध प्रवासियों को भारत भेजने का आह्वान किया था। भारत ने भी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए अमेरिका के कदम का स्वागत किया और अवैध भारतीय आप्रवासियों की पहचान करके कदम उठाने की बात कही थी। हालांकि ट्रम्प ने एच-1 बी वीजा को लेकर नरम रुख बरकरार रखा। बता दें कि एच-1 बी वीजा भारतीय पेशेवरों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in