ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ब्राउन यूनिवर्सिटी में फायरिंग से दहशत, दो छात्रों की मौत, कई घायल

घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फॉल सेमेस्टर की सभी बची हुई परीक्षाएं और क्लासेज़ रद्द कर दीं।

ब्राउन यूनिवर्सिटी / REUTERS/Brian Snyder

अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी में शनिवार को हुई सामूहिक गोलीबारी ने पूरे कैंपस को दहशत में डाल दिया। एक बंदूकधारी ने लेक्चर हॉल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने हमलावर की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से हाल ही में ग्रेजुएट हुआ एक छात्र उस समय कैंपस के बुकस्टोर में मौजूद था। उसने बताया कि पास से गोलियों की आवाज़ सुनकर वह पूरी तरह घबरा गया। उसने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा, “इतनी नज़दीक ऐसी घटना होना मुझे अंदर तक हिला गया है। मैंने अपने माता-पिता को इसके बारे में नहीं बताया, ताकि वे और परेशान न हों।”

यह छात्र अब बोस्टन में रहता है। उसने बताया कि कुछ ही देर बाद कॉलेज के दोस्तों से मैसेज मिलने लगे कि कैंपस में शूटिंग हुई है, लेकिन शुरुआत में उसे यकीन ही नहीं हुआ। करीब शाम 4:35 बजे बुकस्टोर के कर्मचारियों ने दरवाज़े बंद कर दिए और अंदर मौजूद लोगों से शांत रहने को कहा। छात्र करीब चार घंटे तक वहीं फंसा रहा।

यह भी पढ़ें- फेंटेनाइल को ‘विनाशकारी हथियार’ करार: ट्रम्प का बड़ा फैसला

फायरिंग बारस और हॉली बिल्डिंग में हुई, जहां सुरक्षा के इंतज़ाम बेहद कम थे। हमलावर उस लेक्चर हॉल में घुसा, जिसमें करीब 186 लोगों के बैठने की क्षमता है और उस समय हॉल लगभग भरा हुआ था। ज़्यादातर छात्र पहले साल के थे और इकोनॉमिक्स के फाइनल एग्ज़ाम की रिवीजन क्लास में शामिल थे। हॉल में सिर्फ दो ही रास्ते थे, जिससे बीच में बैठे छात्रों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related