ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

2024 में चैनल पार करके UK जाने वाले प्रवासियों की संख्या में 25 फीसदी तक बढ़ोत्तरी: रिपोर्ट

साल 2024 लगभग 36,816 लोगों ने चैनल पार करके ब्रिटेन की यात्रा की, जो 2023 में आए 29,437 लोगों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

हम नए साल 2025 में एंट्री ले चुके हैं, लेकिन 2024 की कुछ बातें यूके पीएम कीर स्टार्मर के लिए चिंता का कारण हैं। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद जोर देकर कहा था कि वे अवैध तरीके से देश में एंट्री लेने वाले लोगों पर नकेल कसेंगे। वादे एक तरफ रखते हैं, लेकिन 2024 के आंकड़ें उनके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। दरअसल, सरकारी रिपोर्ट कहती है कि 2024 में चैनल पार करके ब्रिटेन जाने वाले प्रवासियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई है। यह बढ़ी हुई संख्या 37 हजार के करीब है।

ब्रिटेन के मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2024 लगभग 36,816 लोगों ने चैनल पार करके ब्रिटेन की यात्रा की, जो 2023 में आए 29,437 लोगों की तुलना से काफी अधिक है। हालांकि, यह 2022 में रिकॉर्डतोड़  45,774 संख्याबल से कम है।

स्टार्मर ने अनियमित प्रवासियों को रवांडा भेजने की पिछली कंजर्वेटिव सरकार की विवादास्पद योजना को रद्द कर दिया था। उन्होंने प्रधान मंत्री के रूप में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पिछली सरकार के कार्यों को "नौटंकी" करार दिया और पुरानी सरकार की योजना को आगे न बढ़ाने पर जोर दिया था। अब देखने वाली बात होगी कि स्टार्मर का नए साल पर क्या कदम उठाते हैं?

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in