ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विमान में महिला यात्री से की गंदी हरकत, भारतीय नागरिक को मिली यह सजा

आरोपपत्र के मुताबिक, आरोपी युवक ने अबू धाबी से बोस्टन जाने वाली उड़ान के दौरान एक महिला यात्री को बेशर्मी से परेशान किया। उसने बिना इजाजत उनके बालों को छूने के साथ ही तस्वीरें भी खींचीं। कर्मचारियों ने जब दखल दिया, तो वह अपनी सीट पर वापस चला गया।

आरोपी ने 24 अक्टूबर को विमान में अश्लील और अनुचित हरकत करने के आरोप में अपना गुनाह कबूल कर लिया। / Unsplash

पिछले हफ्ते एक भारतीय को दो अन्य यात्रियों के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 39 साल के कृष्णा कुनापुली ने 24 अक्टूबर को विमान में अश्लील और अनुचित हरकत करने के आरोप में अपना गुनाह कबूल कर लिया। कुनापुली को अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज डेविड एच. हेनेसी ने दो साल के  प्रोबेशन की सजा और 5,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

उसे कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौजूदगी में उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की ली गई तस्वीरों को डिलीट करने का भी आदेश दिया गया था। इसके साथ ही उसे उस महिला से कोई संपर्क नहीं करने का आदेश दिया गया है।

आरोपपत्र के मुताबिक, कुनापुली ने अबू धाबी से बोस्टन जाने वाली उड़ान के दौरान एक महिला यात्री को बेशर्मी से परेशान किया। उसने बिना इजाजत उनके बालों को छूने के साथ ही तस्वीरें भी खींचीं। बाद में हवाई जहाज के कर्मचारियों ने जब दखल दिया, तो वह अपनी सीट पर वापस चला गया।

फिर उड़ान के दौरान, कुनापुली के पास बैठे दो अन्य यात्रियों ने देखा कि वह कंबल के नीचे छिपकर हस्तमैथुन कर रहा है और कभी-कभी उसका प्राइवेट पार्ट भी बाहर नजर आ रहा था। एक यात्री ने इस बर्ताव की सूचना एक फ्लाइट अटेंडेंट को दी, जिसने दखल दिया और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

यह घोषणा यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी जोशुआ एस. लेवी, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के विशेष एजेंट जोडी कोहेन, बोस्टन डिवीजन और मैसाचुसेट्स स्टेट पुलिस के कर्नल जेफ्री डी. नोबल ने की। मेजर क्राइम्स यूनिट के असिस्टेंट यू.एस. अटॉर्नी एलियाना जे. नूज़म ने इस मामले को प्रोसिक्युट किया।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in