ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

LGBTQ युवाओं के लिए 988 सेवा बहाल करने की मांग, कृष्णमूर्ति की अगुवाई में द्विदलीय पहल

इस विधेयक में 988 लाइफलाइन की “प्रेस 3” विशेष सेवाओं के लिए 33.1 मिलियन डॉलर आवंटित करने का निर्देश दिया गया है।

राजा कृष्णमूर्ति / X/@CongressmanRaja

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने द्विदलीय पहल की अगुवाई करते हुए अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग से 988 सुसाइड एंड क्राइसिस लाइफलाइन के तहत एलजीबीटीक्यू+ युवाओं के लिए विशेष सेवाओं को तुरंत बहाल करने की मांग की है।

11 फरवरी को अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर को लिखे पत्र में कृष्णमूर्ति के साथ सांसद शारिस डेविड्स, सेथ मोल्टन, माइक लॉवलर और ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने वित्त वर्ष 2026 के श्रम, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा, शिक्षा और संबंधित एजेंसियों के विनियोग विधेयक का हवाला दिया। इस विधेयक में 988 लाइफलाइन की “प्रेस 3” विशेष सेवाओं के लिए 33.1 मिलियन डॉलर आवंटित करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 2028 की दौड़ में कमला हैरिस, शुरुआती सर्वे में डेमोक्रेटिक दावेदारों में सबसे आगे

सांसदों ने पत्र में कहा कि यह फंडिंग इस बात की द्विदलीय स्वीकृति है कि आत्महत्या के उच्च जोखिम वाले समूहों—खासतौर पर एलजीबीटीक्यू+ युवाओं—के लिए विशेष संकट सहायता अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि “प्रेस 3” सेवाओं को रोकना कांग्रेस की मंशा और आत्महत्या रोकथाम की सर्वोत्तम नीतियों के खिलाफ है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related