ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सबसे अमीर एशियाई मुकेश अंबानी के बेटे की शादी की धूम, जस्टिन बीबर ने समां बांधा

जस्टिन बीबर उन वैश्विक हस्तियों में शामिल हैं, जो अंबानी के छोटे बेटे अनंत और मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी के लिए भारत आए हैं। इनकी शादी 12 जुलाई को मुंबई में हिंदू रीति रिवाज से होनी है।

 रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बीबर को परफॉर्मेंस के लिए 10 मिलियन डॉलर का पेमेंट हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बीबर को परफॉर्मेंस के लिए 10 मिलियन डॉलर का पेमेंट हुआ है। / File Photo Facebook

एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी हुई। इसमें मशहूर कनाडाई पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। 

बीबर उन वैश्विक हस्तियों में शामिल हैं, जो अंबानी के छोटे बेटे अनंत और मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी के लिए भारत आए हैं। अनंत और 29 वर्षीय मर्चेंट बचपन के दोस्त हैं। वे 12 जुलाई को मुंबई में हिंदू रीति रिवाज से शादी करने वाले हैं।

बीबर शुक्रवार लॉस एंजिलिस से सुबह गुलाबी रंग की टी-शर्ट और टोपी पहनकर मुंबई हवाईअड्डे आए थे। रात में उन्होंने अंबानी के संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। सोशल मीडिया पर वायरल कॉन्सर्ट के फुटेज में उन्हें सैकड़ों वीआईपी के सामने परफॉर्म करते देखा जा सकता है।  

इस समारोह में बॉलीवुड स्टार सलमान खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे तमाम सितारे मौजूद थे। भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बीबर को इस परफॉर्मेंस के लिए 10 मिलियन डॉलर तक का भुगतान किया गया है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन कई दिन पहले से ही शुरू हो चुके हैं। गुजरात में फरवरी में तीन दिन के समारोह में तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया था। वहां पर रिहाना ने भी परफॉर्मेंस दी थी। इस समारोह में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका आदि भी मौजूद थे। 

इससे पहले जून में चार दिवसीय क्रूज पार्टी हुई थी, जहां पर सिंगर कैटी पैरी, बैकस्ट्रीट बॉयज़, यूएस रैपर पिटबुल और इतालवी टेनर एंड्रिया बोसेली ने मनोरंजन किया था। 

अनंत के अरबपति पिता मुकेश अंबानी के लिए शादियों में दिल खोलकर खर्च करना कोई नई बात नहीं हैं। 2018 में उन्होंने अपनी बेटी की 
शादी की थी। दावा किया जाता है कि इसमें 100 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे। यह भारत की सबसे महंगी शादियों में शुमार थी। 

फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन 67 वर्षीय मुकेश अंबानी के पास 113 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है और वह दुनिया के 11वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।

Comments

Related