ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कनाडा: भारतीय मूल के पहले पुलिस चीफ डेल मानक 35 साल की सेवा के बाद रिटायर

मानक ने अपने कार्यकाल के दौरान स्थानीय समुदायों और फर्स्ट नेशंस समूहों के साथ जुड़ाव पर जोर दिया।

 पुलिस चीफ डेल मानक पुलिस चीफ डेल मानक / X

कनाडा में विक्टोरिया पुलिस विभाग के चीफ और भारतीय मूल के पहले अधिकारी डेल मानक ने 27 अगस्त को 35 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ले ली। मानक 2017 से विक्टोरिया पुलिस विभाग का नेतृत्व कर रहे थे और विभाग के 168 साल के इतिहास में इस पद तक पहुँचने वाले पहले भारतीय मूल के अधिकारी बने।

जॉब के आखिरी दिन, मानक ने पुलिस मुख्यालय तक अपनी पेट्रोल कार चलाकर पहुंचे और उसके बाद न्यूयॉर्क आइलैंडर्स हॉकी टीम के रंगों वाले गुब्बारों से सजी BMW कन्वर्टिबल कार में रवाना हुए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, कमाल का सफर रहा, 35 साल की पुलिस सेवा, 9.5 साल चीफ के तौर पर! कभी ट्रैफिक यूनिट में बड़े-बड़े साइडबर्न्स के साथ मेरा नाम ‘Delvis’ पड़ गया था। अब Delvis ने बिल्डिंग छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें- शिकागो में भारतीय दूतावास ने धूमधाम से मनाया ‘कला उत्सव 2025’

विक्टोरिया शहर ने उनके योगदान को सम्मान देते हुए 27 अगस्त को Del Manak Day घोषित किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शहरभर में नागरिकों से मुलाकात की और डोनट्स, आइसक्रीम और छोटे गिफ्ट बांटकर उनके काम का जश्न मनाया।



This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?