ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

26 बार चाकू गोदकर मार डाला, AUS में 7 साल बाद भारतीय नागरिक दोषी करार

हमले की वजह यह बताई गई कि कुत्ता भारतीय नागरिक पर भौंक रहा था, इस पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने वारदात को अंजाम दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर / pexels

ऑस्ट्रेलिया में 2018 में हुई टोयाह कॉर्डिंग्ले की हत्या के मामले में भारतीय नागरिक राजविंदर सिंह को दोषी करार दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 वर्षीय टोयाह कॉर्डिंग्ले अपने कुत्ते के साथ सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी उन्हें सिंह ने कम से कम 26 बार चाकू मारा और फिर उनका गला काट दिया। हमले की वजह यह बताई गई कि कुत्ता भारतीय नागरिक पर भौंक रहा था, इस पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने वारदात को अंजाम दिया।

हमले के बाद सिंह, जो पूर्व में नर्स रह चुका था, भारत भाग गया। उसे अंततः 2022 के अंत में नई दिल्ली के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। तब क्वींसलैंड पुलिस ने जानकारी देने वाले को 1 मिलियन AUD (लगभग 66.35 लाख USD) इनाम की घोषणा की थी। सिंह ने ऑस्ट्रेलिया छोड़ते समय अपनी पत्नी, तीन बच्चों और माता-पिता को वहीं छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- लंदन में भारतीय छात्रा को अवैध रूप से नौकरी पर रखा, महिला नेता को सजा

बाद में सिंह को 2023 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया प्रत्यर्पित किया गया और उनके खिलाफ मुकदमा चला। पहला मुकदमा हंग जूरी (निर्णय पर सहमति न होने) के कारण पूरा नहीं हो पाया, लेकिन आठ महीने बाद दूसरा मुकदमा चला और इसमें सिंह दोषी ठहराया गया है।

2018 में ऑस्ट्रेलिया के फॉर नॉर्थ क्वींसलैंड में पशु आश्रय में स्वयंसेवा करने वाली टोयाह कॉर्डिंग्ले की हत्या ने पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैलाया था। हजारों लोगों ने न्याय की मांग में प्रदर्शन किए। पीड़ित के पिता ने शव को वांगेट्टी बीच के सैंड ड्यून में दफन किया था।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in