ADVERTISEMENTs

भारतीय प्रवासी दिवस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को करेंगी सम्मानित, आईडीसी ने दी बधाई

भारतीय प्रवासी परिषद (आईडीसी) ने 2025 प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेताओं (पीबीएसए) को बधाई दी है।

भारतीय प्रवासी परिषद /

आगामी 8 जनवरी से 10 जनवरी तक भारतीय राज्य ओडिशा में तीन दिवसीय भारतीय प्रवासी दिवस का महा आयोजन होना है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी सम्मेलन को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झलकियां दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू शिरकत करेंगी। इस भव्य आयोजन से पहले भारतीय प्रवासी परिषद (आईडीसी) ने 2025 प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेताओं (पीबीएसए) को बधाई दी है। विजेताओं को 9 जनवरी को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पीबीएसए, प्रवासी भारतीयों के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है। यह महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और उनके द्वारा स्थापित संगठनों को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार भारत और विदेश दोनों में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

भारतीय प्रवासी परिषद के सामुदायिक सांस्कृतिक मामलों के निदेशक निकोल बिसेसर ने कहा, "आपकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2025 प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेताओं को बधाई।"

 त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू इस वर्ष के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैं। अपने देश की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला कंगालू ने सीनेट अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में भी विशिष्ट भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने 20 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति पद ग्रहण किया था।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video