ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानें क्यों मिला ये पुरस्कार

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में तिरुवंनतपुरम से सांसद शशि थरूर को फ्रांस की सरकार ने अगस्त 2022 में यह पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। अब मंगलवार को उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। 

फ्रांसीसी सीनेट प्रेसिडेंट जेरार्ड लार्चर (दाएं) ने शशि थरूर को यह पुरस्कार प्रदान किया।  / X @FranceinIndia

भारत में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी’होनूर से सम्मानित किया गया है। फ्रांस की सीनेट के प्रेसिडेंट जेरार्ड लार्चर ने नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में थरूर को यह पुरस्कार प्रदान किया। 



राजनयिक से राजनेता बने शशि थरूर को यह पुरस्कार भारत और फ्रांस के संबंधों को गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता जताने और लंबे समय से फ्रांस के मित्र के रूप में काम करने के लिए दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में तिरुवंनतपुरम से सांसद शशि थरूर को फ्रांस की सरकार ने अगस्त 2022 में यह पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। अब मंगलवार को उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। 

फ्रांसीसी दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फ्रांस का यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार  भारत और फ्रांस संबंधों में मजबूती लाने, अंतरराष्ट्रीय शांति व सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता फ्रांस से लंबे समय से मित्रता के डॉ. थरूर के अथक प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष लार्चर ने कहा कि शशि थरूर ने एक राजनयिक, लेखक और राजनेता के रूप में अपने उत्कृष्ट करियर से दुनिया को ज्ञान और बुद्धिमत्ता के साथ गले लगाया है। उन्होंने कई जीवन एकसाथ जिए हैं और हमेशा भारत और बेहतर दुनिया की सेवा की है। 

उन्होंने आगे कहा कि थरूर फ्रांस के एक सच्चा दोस्त भी हैं जो फ्रांस और उसकी संस्कृति की गहरी समझ रखते हैं। इस पुरस्कार के माध्यम से मुझे आपकी उपलब्धियों, आपकी दोस्ती, फ्रांस के लिए प्यार और एक निष्पक्ष दुनिया के लिए आपकी प्रतिबद्धता को मान्यता देने का अवसर मिला है। 

शशि थरूर ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि वह शेवेलियर डे ला लीजन डी’होनूर’(नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) को स्वीकार करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फ्रांस, वहां के लोगों और उनकी भाषा, संस्कृति, खासतौर से उनके साहित्य व सिनेमा की प्रशंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में मैं इस सम्मान के लिए आपका आभारी हूं। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in