ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करे भारत: पीटर नवारो

अमेरिका ने एक बार भारत और रूस के बीच कच्चे तेल के व्यापार को रूस और यूक्रेन संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार बताया है।

पीटर नवारो /

भारत- अमेरिका के बीच कथित व्यापारिक संघर्ष के बीच अब यूएस के दिग्गज नेता का बयान आया है। उन्होंने रूसी तेल खरीद के बहाने भारत को निशाने पर लिया है। व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने हाल ही में कहा कि भारत में कच्चे तेल के निर्यात से होने वाली आय को रूस यूक्रेन के साथ संघर्ष में प्रयोग कर रहा है। भारत रूसी तेल आयात जारी रखने के साथ यूक्रेन में तबाही को बढ़ावा दे रहा है। 

नवारो ने फाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में लिखा, "नई दिल्ली अब रूस और चीन, दोनों के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है। अगर भारत चाहता है कि उसे अमेरिका का रणनीतिक साझेदार माना जाए, तो उचित व्यवहार करना होगा।"
 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related