ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

खुशखबरी: अमेरिका में भारत के छठे वाणिज्य दूतावास में कामकाज शुरू

प्रकाश गुप्ता को सिएटल स्थित कॉन्सुलेट का का पहला महावाणिज्य दूत नियुक्त किया गया है।

Image : Canva /

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में भारत के छठवें वाणिज्य दूतावास में कामकाज शुरू हो चुका है। प्रकाश गुप्ता को सिएटल स्थित कॉन्सुलेट का का पहला महावाणिज्य दूत नियुक्त किया गया है।

प्रकाश गुप्ता एक वरिष्ठ राजनयिक हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के संयुक्त सचिव थे। उन्होंने 2021-22 के लिए भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पारी और गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम), राष्ट्रमंडल, आईपीयू और लोकतंत्र से संबंधित बहुपक्षीय मुद्दों से संबंधित मामलों को कवर किया है।

प्रकाश गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र के मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वह भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे थे। प्रकाश इससे पहले शंघाई में महावाणिज्य दूत और इंडोनेशिया में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रह चुके हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका में भारत के पांच कॉन्सुलेट पहले से काम कर रहे हैं। ये अटलांटा, शिकागो, ह्यूस्टन, न्यूयॉर्क शहर और सैन फ्रांसिस्को में हैं। वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास है जहां पर राजदूत तरनजीत सिंह संधू भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारत की बात करें तो अमेरिका का नई दिल्ली में दूतावास और हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और बैंगलोर में चार वाणिज्य दूतावास हैं। इस वक्त भारत में 122 देशों के दूतावास, 110 वाणिज्य दूतावास और दुनिया भर में 8 प्रतिनिधित्व हैं।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in