ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

वर्जीनिया के फायरफाइटर को सम्मान, हाउस ने सुहास का बिल किया पास

सुब्रमण्यम ने हाउस में कहा कि मैंने यह विधेयक फायरफाइटर ट्रेवर ब्राउन के जीवन को सम्मान देने के लिए पेश किया है।

 भारतीय अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यम भारतीय अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यम / A screen grab of Congressman Suhas Subramanyan speaking on the House floor

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 14 अप्रैल को सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया है जिसके तहत वर्जीनिया के स्टर्लिंग में एक पोस्ट ऑफिस का नाम एक दिवंगत फायरफाइटर के नाम पर रखा जाएगा।

फायरफाइटर ट्रेवर ब्राउन पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग एक्ट (एच.आर. 5058) नाम से एक बिल भारतीय अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने पेश किया था। इसका मकसद 46164 वेस्टलेक ड्राइव स्थित डाकघर का नाम फायरफाइटर ट्रेवर ब्राउन पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग रखना था। ब्राउन स्टर्लिंग वॉलंटियर फायर कंपनी में स्वयंसेवी फायरफाइटर थे जो एक आपातकालीन कॉल के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए थे।

विधायकों ने कहा कि यह सम्मान उनकी सेवा और बलिदान को मान्यता देता है। सुब्रमण्यम ने हाउस में कहा कि मैंने यह विधेयक फायरफाइटर ट्रेवर ब्राउन के जीवन को सम्मान देने के लिए पेश किया है।

उन्होंने कहा कि ब्राउन ने 2024 में गैस रिसाव की आपातकालीन कॉल के दौरान अपनी जान गंवाई थी। ब्राउन समुदाय में बेहद प्रिय थे। उनका सभी लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने बताया कि वह एक पति और तीन बच्चों के पिता थे। वह युवाओं को सॉकर और बेसबॉल भी सिखाते थे।

सांसद ने कहा कि इस नामकरण का उद्देश्य उनकी याद को जीवित रखना है ताकि यह दूसरों को प्रेरित करे। इससे उनके साहस और बलिदान को याद रखा जाएगा। विधेयक में यह भी कहा गया है कि सभी सरकारी रिकॉर्ड में अब इसी नए नाम का उपयोग होगा।

बता दें कि अब यह बिल आगे विचार के लिए सीनेट में जाएगा।

Comments

Related