ADVERTISEMENTs

अफगानिस्तान में आपदा पर भारत ने भेजी मानवीय सहायता, पाक ने बढ़ाया दबाव

हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत 'सबसे पहले' मदद भेजने वाले देशों में था।

अफगानिस्तान की मदद को आगे आया भारत / Screen Capture: UN Web TV

फगानिस्तान में बढ़ती मानवीय और राजनीतिक संकट पर संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक में भारत ने आपातकालीन राहत और दीर्घकालिक सहायता का वचन दिया, जबकि पाकिस्तान ने तालिबान के साथ निरंतर संवाद की वकालत की। सुरक्षा परिषद में पश्चिमी देशों ने दबाव और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया।

भारत का मानवीय नेतृत्व
भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथनेनी हरीश ने कहा, 'भारत और अफगानिस्तान की सभ्यता आधारित गहरी रिश्तेदारी है।' उन्होंने अफगानिस्तान में भारत की 500 से अधिक विकास परियोजनाओं का जिक्र किया, जिनमें खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- X पर बढ़ा एंटी-इंडियन रेसिज्म, सोशल मीडिया पोस्ट से फैलाई जा रही नफरत

हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत 'सबसे पहले' मदद भेजने वाले देशों में था। इसमें 1,000 पारिवारिक टेंट, 15 टन भोजन, 21 टन दवाइयाँ, हाइजीन किट, कंबल और जनरेटर शामिल थे। अगस्त 2021 से भारत ने अफगानिस्तान को 50,000 टन गेहूं, 330 टन से अधिक दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सामग्री भेजी।

शिक्षा क्षेत्र में भी भारत ने 2023 से 2,000 अफगानी छात्रों, जिनमें 600 लड़कियां और महिलाएं शामिल हैं, को छात्रवृत्ति दी और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के साथ मिलकर नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाए।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video