ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच आरोपी, न्यू जर्सी के जंगल में मिली थी लाश

कुलदीप कुमार का गोलियों से छलनी क्षत-विक्षत शरीर न्यू जर्सी के मैनचेस्टर टाउनशिप के एक जंगल में पाया गया था।

सांकेतिक तस्वीर / Unsplash

एक 35 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच भारतीय-अमेरिकी लोगों पर आरोप तय किये गये हैं। कुलदीप कुमार का गोलियों से छलनी क्षत-विक्षत शरीर न्यू जर्सी के मैनचेस्टर टाउनशिप के एक जंगल में पाया गया था। ओशन काउंटी अभियोजक कार्यालय ने 3 जनवरी को पांचवे संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद आरोपों की घोषणा की।

साउथ ओजोन पार्क, न्यूयॉर्क के 34 वर्षीय संदीप कुमार को 3 जनवरी को हिरासत में लिया गया और उन पर हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। माना जाता है कि 22 अक्टूबर, 2024 को या उसके आसपास कुलदीप कुमार को सीने में कई गोलियां मारी गई थीं।  

चार अन्य संदिग्धों-सौरव कुमार (23), गौरव सिंह (27), निर्मल सिंह (30) और गुरदीप सिंह (22) को पहले ही 20 दिसंबर 2024 को ग्रीनवुड, इंडियाना में पकड़ा गया था। उन पर समान आरोप हैं और उन्हें न्यू जर्सी में प्रत्यर्पण लंबित रहने तक इंडियाना के फ्रैंकलिन में जॉनसन काउंटी जेल में रखा गया है।

कुलदीप कुमार के परिवार ने 26 अक्टूबर, 2024 को न्यूयॉर्क के ओजोन पार्क में लापता होने की सूचना दी थी। कुलदीप को आखिरी बार उसी महीने की शुरुआत में देखा गया था। लगभग दो महीने बाद उसका शव दिसंबर 14,2024 को ग्रीनवुड वन्यजीव प्रबंधन क्षेत्र में पाया गया।  

पोस्टमार्टम जांच से पुष्टि हुई कि कुमार की मौत कई गोलियों के घावों से हुई थी। उनकी मृत्यु को हत्या करार दिया गया और संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने शव की पहचान करने में सहायता की।  

ओशन काउंटी अभियोजक कार्यालय मेजर क्राइम यूनिट, न्यू जर्सी राज्य पुलिस और FBI के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर जांच की और निष्कर्ष निकाला कि सभी पांच संदिग्ध हत्या में शामिल थे।  

संदीप कुमार फिलहाल न्यू जर्सी की ओशन काउंटी जेल में हिरासत की सुनवाई के इंतजार में है। अभियोजक कार्यालय ने अभी तक हत्या के मकसद का खुलासा नहीं किया है। जांच जारी है। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in