ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

FIFA World Cup: आज फाइनल में अर्जेंटीना की स्पेन से टक्कर, भारतीय फैंस उत्साहित

पूरी दुनिया में खेल को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में भारत में भी इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

 फाइनल मुकाबला आज। फाइनल मुकाबला आज। / FIFA

अर्जेंटीना की टीम आज स्पेन के खिलाफ खिताबी मैच में भिड़ेगी। पूरी दुनिया में खेल को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में भारत में भी इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। अब सभी को 2026 विश्व कप के अंतिम मुकाबले का इंतजार है।

मुंबई डायनामोज एफसी की खिलाड़ी नियति गाडा ने 'आईएएनएस' से स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले को लेकर कहा कि "मुझे लगता है कि ये मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। इस मुकाबले में आक्रामक खेल देखने को मिलेगा। मैं स्पेन का समर्थन कर रही हूं, क्योंकि उनके पास काफी टैलेंट है। इस टीम में लामिन यमाल और पाउ कुबार्सी जैसे युवा खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि स्पेन इस खिताब को अपने नाम करेगा। हालांकि, अर्जेंटीना भी एक मजबूत टीम है। दोनों टीमों को मेरी शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें: विजेताओं को पहली बार मिलेगी ऐतिहासिक चैंपियनशिप रिंग

लक्ष्य ने कहा कि ये एक रोमांचक मुकाबला होगा, जिसमें लामिन यमाल और मेसी के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। स्टेडियम में फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को देखने के लिए आएंगे। मेसी यह वर्ल्ड कप जीतेंगे, क्योंकि वह 'गोट' हैं। यह मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। अगर लामिन यह खिताब जीतते हैं, तो यह चमत्कार होगा, क्योंकि वह महज 19 साल के हैं।

स्टॉर्म चेजर्स फुटबॉल क्लब के को-फाउंडर और हेड कोच अल्फ्रेड बिसंगे ने कहा कि यह युवाओं के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ियों का मुकाबला होगा। स्पेन की टीम में युवा हैं, जबकि अर्जेंटीना के पास मेसी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। स्पेन यूरो चैंपियन है, जबकि अर्जेंटीना ने पिछला फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। अर्जेंटीना के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

नासिक की फुटबॉल एकेडमी के कोच श्रीकांत वाकचौरे ने कहा कि अर्जेंटीना ने 1978, 1986 और 2022 वर्ल्ड कप जीता है, जबकि स्पेन ने साल 2010 में खिताब अपने नाम किया है। अर्जेंटीना के पास स्टार प्लेयर मेसी हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में अब तक 8 गोल दागे हैं। अर्जेंटीना ही इस खिताब को अपने नाम करेगी।

अर्जेंटीना का प्रयास अपने खिताब का बचाव करना होगा। अब तक सिर्फ इटली और ब्राजील ही फीफा वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर सके हैं। अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट की सबसे आक्रामक टीम भी रही है, जिसने 7 मुकाबलों में 19 गोल दागे हैं। 39 वर्षीय कप्तान ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल (8) करने वालों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अब अर्जेंटीना और इतिहास के बीच सिर्फ स्पेन खड़ा है।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?