फीफा विश्व कप / Instagram/@fifaworldcup
फीफा विश्व कप में रविवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देते हुए इंग्लैंड और अर्जेंटीना सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पहले मैच में इंग्लिश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 2-1 से हराया। इंग्लैंड की इस जीत के नायक जूड बेलिंगहम रहे, जिन्होंने अतिरिक्त समय में टीम के लिए विजयी गोल दागा।
दूसरे मैच में जूलियन अल्वारेज के 112वें मिनट में किए गए गोल के बाद अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में अपना दबदबा कायम रखा और स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
FIFA World Cup: फ्रांस सेमीफाइनल में, एकतरफा मुकाबले में मोरक्को को हराया
इंग्लैंड ने साल 2018 के बाद पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। बेलिंगहम को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच की शुरुआत में नॉर्वे की टीम इंग्लैंड के डिफेंस पर हावी दिखाई दी। मैच के 36वें मिनट में एंड्रियास शेल्डरुप ने पहला गोल करते हुए नॉर्वे को 1-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि, बेलिंगहम ने नॉर्वे की बढ़त को ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रहने दिया और पहले हाफ के इंजरी टाइम में शानदार गोल दागते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को भी सफलता हाथ नहीं लग सकी। इसके बाद मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां 93वें मिनट में बेलिंगहम का जादू एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने मुकाबले का अपना दूसरा गोल करते हुए इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही। नॉर्वे ने लगातार हमले करते हुए स्कोर को बराबर करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह इंग्लैंड के डिफेंस को नहीं भेद सके।
इससे पहले, इंग्लैंड 1966, 1990 और 2018 में सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। 1966 में इंग्लैंड ने खिताब को अपने नाम किया था, लेकिन 1990 और 2018 में टीम का सफर सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया था। सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से होगा। हार के साथ ही नॉर्वे का विश्व कप में शानदार सफर थम गया। एर्लिंग हालैंड भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे की नैया को पार नहीं लगा सके। हालांकि, हालैंड का प्रदर्शन विश्व कप में कमाल का रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 7 गोल किए।
जहां तक दूसरे क्वार्टर फाइनल का सवाल है को अर्जेंटीना का स्विटजरलैंज पर शुरूआत से ही दबदबा रहा। मैच के दसवें मिनट में अर्जेंटीना ने पहला गोल दागकर बढ़त बना ली थी। 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही स्विट्जरलैंड ने लंबे समय तक कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अंत में अर्जेंटीना के लगातार हमलों के आगे उसकी रक्षा पंक्ति जवाब दे गई।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login