ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यू इंडिया अब्रॉर्ड और 2024 के चुनाव

प्रधान संपादक का संदेश

लोगों के लिए चुनाव के अलग-अलग मायने होते हैं। कुछ लोग इसे भारत जैसे लोकतंत्र में एक राजनीतिक प्रक्रिया के रूप में देखते हैं जहां संविधान के अनुसार यह कवायद पांच साल में एक बार होती है। कुछ लोग कहेंगे कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना एक मौलिक अधिकार है और दूसरों के लिए यह एक भावनात्मक मुद्दा है जो राजनीति से परे है।

एक मीडिया प्रतिष्ठान के लिए यह मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझाने और देश के भविष्य से जुड़े दांवों को उजागर करने का अवसर है। न्यू इंडिया अब्रॉड 18वें आम चुनावों को एक नागरिक के जीवन में एक सामान्य दिन से कहीं अधिक कुछ के रूप में देखता है।

आज देश उस स्थिति में है जब दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भविष्य किस तरह से लिखा जाने वाला है। औसत मतदाता स्थिरता और आर्थिक विकास जैसे गूढ़ शब्दों को समझने में सक्षम नहीं हो सकता है लेकिन वह यह अच्छी तरह से समझता है कि भविष्य केवल उन सांसदों द्वारा ही अच्छी तरह से संवारा जा सकता है जो भारत में वास करते हैं और सांस लेते हैं।

हमारे दृष्टिकोण से चुनाव कवरेज सरल और सपाट है। समाचार वही जैसा कि हम इसे रिपोर्टिंग के रूप में देखते हैं, उसके संपादकीयकरण के साथ नहीं। यानी उस सूचना में अपने विचार का समावेश व होने पाए। फोकस उन मुद्दों पर है या यह देखने के लिए है कि राजनीतिक दल भारत से दरपेश चुनौतियों और अवसरों के जटिल मसलों पर कहां खड़े हैं।

हमारा जोर व्यक्तित्व या राजनीतिक चर्चा के दौरान उछाली जाने वाली कीचड़ पर कतई नहीं है। संस्थान का ध्यान व्यक्तियों की सकारात्मकता और देश के विकास तथा बेहतरी के लिए उनकी क्षमता को सामने लाना है।

हमारी चुनाव कवरेज भी अलग रहने वाली है। हम प्रवासी भारतीयों से यह जानना चाहेंगे कि वे राजनीतिक दलों के फोकस के बारे में क्या सोचते हैं। यह विशेष रूप से विदेशों में रहने वाली उस भारतीय नई पीढ़ी के लिए मायने रखता है जो शायद यह नहीं जानती होगी कि आखिर भारत क्या है।

यहां हमारे पास लिखने या अपने विचारों और धारणाओं की छोटी वीडियो क्लिप भेजने का अवसर है। इस तरह के सभी योगदान संपादन के अधीन हैं। सामग्री के लिए नहीं बल्कि स्थान और समय के लिहाज से। ऐसा विशेष रूप से हमारे साप्ताहिक ई-पेपर संस्करणों के लिए है।
 

आइये और हमारे प्रतिष्ठान का हिस्सा बनिए। यकीनन, हम सब मिलकर इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और आनंददायक बनाएंगे!

Comments

Related