ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

'The Man Who Knew Infinity': ड्रामा जो बताएगा रामानुजन के जीवन का सच

स्टैनफोर्ड में एक विशेष मूवी नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर आधारित एक नाटक दिखाया जाएगा।

जीएच हार्डी के साथ रामानुजन् /

स्टैनफोर्ड में मूवी नाइट का आयोजन स्टैनफोर्ड इंडिया पॉलिसी एंड इकोनॉमिक्स क्लब, इंडियास्पोरा और अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। इसमें भारतीय गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर आधारित एक नाटक का प्रदर्शन  किया जाएगा। दरअसल, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने पहले से ही रामानुजन को सम्मान देता रहा है, गणित विभाग में भारतीय गणितज्ञ की प्रतिमा इस बात का प्रमाण है। 
 
मूवी नाइट का कार्यक्रम रामानुजन को एक विशेष श्रद्धांजलि का हिस्सा है। ड्रामा 'द मैन हू न्यू इनफिनिटी' 28 मई की शाम को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें भारतीय मूल के देव पटेल ने अभिनय किया है। 

स्थान और समय 
मूवी नाइट का कार्यक्रम 28 मई की शाम को स्टैनफोर्ड स्थित ईवीजीआर सी थिएटर, कमरा 134, 726 सेरा सेंट में आयोजित किया जाएगा।  ड्रामा 'द मैन हू न्यू इनफिनिटी' शाम 6:30 प्रदर्शित किया जाएगा।

कौन हैं श्रीनिवास रामानुजन्?
 32 वर्ष की युवावस्था में दुनिया को अलविदा कहने वाले भारतीय मैथेमेटीशियन रामानुजन ने गणित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  उन्हें इतिहास के सबसे महान गणितज्ञों में से एक माना जाता है। उन्होंने गणितीय विश्लेषण, अनंत श्रृंखला, निरंतर भिन्न, संख्या सिद्धांत और खेल सिद्धांत सहित कई गणितीय क्षेत्रों में अपने विभिन्न योगदानों से बीसवीं सदी के गणित को नया रूप दिया। 

भारत के तमिलनाडु के इरोड में जन्मे रामानुजन को 1904 में कॉलेज से छात्रवृत्ति मिली, लेकिन गणित विषय को छोड़कर बाकी विषयों में फेल होन के चलते छात्रवृत्ति रोक दी गई। श्रीनिवास रामानुजन ने गणित में अपने सिद्धांतों को विकसित करना शुरू किया और 1911 में अपना पहला पेपर प्रकाशित किया। कैम्ब्रिज में उन्हें जीएच हार्डी नामक एक प्रसिद्ध ब्रिटिश गणितज्ञ द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। हार्डी ने रामानुजन् को अपने निष्कर्षों को कई पेपरों में प्रकाशित करने के लिए प्रोत्साहित किया। 1918 में, रामानुजन रॉयल सोसाइटी के फेलो के रूप में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

यह भी पढ़ें: ब्यूटी एक्सपर्ट शालिनी वढेरा के ब्रांड को नया मुकाम, अंतरिक्ष में होगी परख 


 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in