ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सतीश कथुला ने AAPI का अध्यक्ष पद संभाला, संगठन में एकता के महत्व पर दिया जोर

कथुला ने कहा, 'मैं AAPI के भीतर सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए हमारे साझा लक्ष्यों पर जोर देना चाहता हूं। एकता के साथ, मेरा मानना ​​है कि हम किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं और अपनी सामूहिक आकांक्षाओं को प्राप्त कर सकते हैं।'

सतीश कथुला ने अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। / AAPI

अमेरिका में डेटन, ओहियो के रहने वाले हेमेटोलॉजिस्ट (hematologist) और ऑन्कोलॉजिस्ट (oncologist) सतीश कथुला ने अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। AAPI अमेरिका में सबसे बड़ा सामुदायिक मेडिकल संगठन है। उनका कार्यकाल इस साल 9 जुलाई को शुरू हुआ और वह एग्जीक्यूटिव कमेटी का नेतृत्व करेंगे।

अपने उद्घाटन भाषण में कथुला ने AAPI के भीतर एकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पण व्यक्त किया, जिसने हाल ही में बढ़ते गुटों के विभाजन को देखा है। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों, आशावाद और ईमानदारी के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से AAPI के भीतर एकता को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता हूं।' कथुला ने कहा कि 'मैं AAPI के भीतर सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए हमारे साझा लक्ष्यों पर जोर देना चाहता हूं। एकता के साथ, मेरा मानना ​​है कि हम किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं और अपनी सामूहिक आकांक्षाओं को प्राप्त कर सकते हैं।'

AAPI के 43वें अध्यक्ष के रूप में अपने व्यापक एजेंडे के बारे में बताते हुए कथुला ने कहा, 'मैं अपने प्रभाव को बढ़ाने के हमारे प्रयासों में अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (AMA), अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (ACP) और FSMB जैसे विधायी निकायों और चिकित्सा संघों के साथ सहयोग करूंगा। AAPI के लीडर के रूप में मेरी प्राथमिकता दूसरी पीढ़ी के चिकित्सकों को शामिल करना और AAPI की निरंतर प्रासंगिकता और जीवन शक्ति सुनिश्चित करने के लिए सलाह प्रदान करना है।'

उन्होंने कहा, 'AAPI के लिए मेरे लक्ष्य बहुत स्पष्ट हैं। मैं युवा पीढ़ी को शामिल करते हुए शिक्षा, संचार और कानून पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। सदस्यता बढ़ाना, सदस्यों के लिए लाभ बनाना और AAPI को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना मेरे कुछ उद्देश्य हैं। मैं AAPI को मजबूत और अधिक उपयोगी बनाने के लिए पूरी कार्यकारी समिति और ट्र्रस्टी बोर्ड के साथ मिलकर काम करूंगा।'

कथुला ने AAPI के भीतर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वह ओहियो के भारतीय चिकित्सकों के संघ के अध्यक्ष और संस्थापक सदस्य थे। इसके साथ ही मियामी वैली एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन के अध्यक्ष और ATMGUSA (एसोसिएशन ऑफ तेलुगु मेडिकल ग्रेजुएट्स इन USA) के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई मुद्दों पर ओहियो स्टेट मेडिकल एसोसिएशन के साथ सहयोग किया है। उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक और ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य के रूप में भी काम किया है। कथुला को AAPI के सदस्यों ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष के रूप में चुना था।

कथुला भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा डेटन, ओहियो में राइट स्टेट यूनिवर्सिटी-बूनशॉफ्ट स्कूल ऑफ मेडिसिन में चिकित्सा के क्लिनिकल प्रोफेसर हैं। वह अमेरिकन बोर्ड ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन के डिप्लोमेट हैं और उन्होंने मेडिकल पत्रिकाओं में कई पत्र और लेख लिखे हैं। वर्तमान में वह एक प्रवासी चिकित्सक के रूप में अपनी यात्रा के बारे में एक पुस्तक लिख रहे हैं।

कथुला ने कई गैर-लाभकारी बोर्डों में काम किया है। इनमें ल्यूकेमिया और लिम्फोमा सोसाइटी (डेटन चैप्टर) के ट्रस्टी बोर्ड भी हैं। उन्होंने इसके कुछ पहलों के लिए $200,000 से अधिक जुटाए थे।सोसाइटी ने उन्हें 2010 में मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा, कथुला को 2010 में एनआरआई वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा उनके योगदान के लिए हिंद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

Comments

Related