ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शिकागो में महाकाव्य रामायण के मंचन के साथ मनाई गई दिवाली

समृद्ध दिवाली समारोह के आयोजन में शिकागो समुदाय के 400 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

 रामायण नाटक के दृश्य रामायण नाटक के दृश्य / Jayanti Oza

इलिनोय के स्ट्रीमवुड स्थित अंतरराष्ट्रीय वैदिक वेलनेस विश्वविद्यालय (IUVW) ने 19 अक्टूबर को एक जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध दिवाली समारोह का आयोजन किया। इसमें शिकागो समुदाय के 400 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

शाम का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका 'द एपिक ऑफ रामायण' का मंचन रहा, जिसे गौरी जोग के भारतीय नृत्य विद्यालय ने MAFS/UMAS के सहयोग से प्रस्तुत किया गया था।

इस निःशुल्क सामुदायिक कार्यक्रम में राम, सीता, लक्ष्मण, रावण और रामायण के अन्य प्रतिष्ठित पात्रों की शाश्वत कथा को जीवंत किया गया। आयोजकों ने बताया कि आकर्षक वेशभूषा, जटिल नृत्य निर्देशन और गहन भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के साथ ही भक्ति, धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का सार प्रस्तुत किया गया।

एक उपस्थित व्यक्ति ने टिप्पणी की- महाकाव्य रामायण, MAFS/UMAS के साथ दीपावली मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है? यह शाम की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गहराई से प्रभावित कई लोगों की भावनाओं को दर्शाता है।
 

रामायण समूह के साथ डॉ. संतोष कुमार / Courtesy: Jayanti Oza

यह आयोजन इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण था कि कैसे पारंपरिक आख्यानों को प्रदर्शन कलाओं के माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकता है। आयोजकों ने IUVW के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने इस आयोजन को दिशा दी और संभव बनाया।

Comments

Related